पटना

मधुबनी में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गई थी सात ​बच्चियां, पांच ​की डूबने से मौत

परिवार वालों को पता नहीं था कि उनकी बच्चियां कहां है...
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 8:11 PM IST
dubne se maut
dubne se maut

(मधुबनी/बिहार): बिहार के मधुबनी जिले में तालाब में डूबने से 5 बच्चियों की मौत हो गई। सभी बच्चियां भैसों को चराने के लिए तलाब पर गई थी इसी दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में जान गवाने वाली सभी लकड़ियो की उम्र 6 से 15 साल के बीच है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

यह मामला मधुबनी जिले के बूबरही थाना क्षेत्र के बेल नवटोली गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन गांव की सात बच्चियां स्कूल से आने के बाद भैंसों को चराने के लिए गांव के तालाब पर चली गई। इसी दौरान बच्चियां नहाने के लिए तालाब में उतरी। नहाते-नहाते यह सभी गहराई में चली गई। इसी बीच डूबने से पांच बच्चियों की मौत हो गई जबकि तालाब में डूबी 2 अन्य बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में जान गंवाने वाली पांच बच्चियों में तीन एक परिवार से थी एक भांजी थी और 1 बच्ची अन्य परिवार की थी।

यूं आया बच्चियों के डूबने का मामला सामने

गांव के किसी भी व्यक्ति को इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सभी बच्चियां तालाब पर गई है। इस भयावह हादसे के बारे में परिवार वालों को जब पता चला जब सभी भैसे वापस आ गई पर बच्चियां घर में कहीें दिखाई नहीं दी। बच्चियों के नहीं मिलने पर लोगों ने उन्हें ढूढना शुरू किया। इसी बीच तालाब के पास एक बच्ची के कपड़े दिखाई दिए। धिरे-धिरे करके सभी बच्चियों के शव तैरकर उपर आने लगे। इस दर्दनाक दृश्य को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। घर वालों ने तुरंत बच्चियों को बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Published on:
Also Read
View All
बिहार: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, एक साथ 15 अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती