10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार न्यूज़: बक्सर में सरेआम गोलीबारी, एक की मौत व एक घायल

अपराधी इतने निडर हो गए है कि वह भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी गोलीबारी करने से बिल्कुल भी नहीं घबराते है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 9 May 2018, 4:40 PM IST

firing

firing

(बक्सर/बिहार): बिहार के बक्सर में लागातार हत्या के मामले सामने आ रहे है। एक ताजा मामले में आरोपियों ने दो लोगों पर गोलीबारी कर दी। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दिल दहला देने वाली यह घटना मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की है। मंगलवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने मॉडल टाउन बस स्टैंड के पास दो लोगों को गोली मार दी। इस घटना में एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरेआम गोलीबारी की इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूबे के लोगों में भय व्याप्त है।

घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संदर्भ में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिलने के बाद ही इसका खुलासा किया जाएगा।

बेटी की शादी के दिन की पिता की हत्या

अपराधी इतने निडर हो गए है कि वह भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी गोलीबारी करने से बिल्कुल भी नहीं घबराते है।पीछले 24 घंटे में इस तरह गोलीबारी कर हत्या करने की प्रदेश में यह दूसरी घटना है। बुधवार सुबह कैमुर जिले में आरोपी ने बेटी की शादी के दिन ही गोली मारकर लड़की के पिता की हत्या कर दी। जिस घर में शहनाइयां बज रही थी वहां मातमी सन्नाटा पसरा है। मालुम हो कि आरोपी ने पूर्व में ही लड़की के पिता को यह धमकी दी थी कि वह उसकी बेटी की शादी के दिन उसकी हत्या करेगा। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।