पटना

दो दिन में दुसरी घटना: पटना के बाद मोतिहारी में सामूहिक दुष्कर्म, कुकर्म के बाद कर दी पीड़िता की हत्या

दो दिन में मानवाता को शर्मसार करने वाली दुसरी घटना....
2 min read
• •
Apr 15, 2018
gang rape and murder
gang rape and murder

(मोतिहारी/बिहार): बिहार के मोतिहारी जिले में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में इलाके के मुखिया के लड़के के शामिल होने की बात कही जा रही है।

आज पूरा देश कठुआ और उन्नाव में हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर सकते में हैं वहीं राज्य में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे है। पटना में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने की घटना के बाद एक नया मामला प्रकाश में आया है।

यह है पूरा मामला

यह घटना मोतिहारी जिले के सुगौली के सपहा गनव की है। यहां एक लड़की के साथ गैंग रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर इलाके के मुखिया के बेटे को देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस निर्मम घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब पीड़िता शौच के लिए गई थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पुराने जमीनी विवाद के चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पंहुच पाई है। हालांकि पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश जारी है।

रविवार को राजधानी पटना में हुआ नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप

गौरतलब है कि रविवार को भी राजधानी पटना में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। यहां पर बेखौफ आरोपियों ने पटना के कोतवाली थाने के पास ही ऐसी शर्मसार करने वाली हरकत की। आरोपियों ने कोतवाली थाने के समीप जीपीओ गोलंबर इलाके से शनिवार रात नाबालिग को उठाकर सुनसान रेलवे लाइन पर ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। इस मामले में पटना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Published on:
15 Apr 2018 06:10 pm
Also Read
View All
Bihar MLC Election: जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- आज तक हारे नहीं तो अब कैसे हारेंगे

RJD ने मायावती की मांग का किया समर्थन, मंगनी लाल मंडल बोले- बूथ कैप्चरिंग पकड़ी जाती थी, मशीन में चुपके से हो रहा खेल

‘हर जगह पुलिस नहीं हो सकती, एक-दो घटनाओं से बिहार को बदनाम न करें’, चिराग पासवान के बयान पर बोले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Bihar MLC Election: अनुज सिंह विवाद पर प्रशांत किशोर की दो टूक, बोले- संगीन केस वाले को टिकट का सवाल ही नहीं, सबूत है तो सामने लाइए

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, संदीप सौरव बोले- 13 करोड़ नाम काटे गए, गिरफ्तारी तक लड़ेंगे