पटना

Groom Married 8 Brides: 7 शादियों के बाद दूल्हा ले आया 8वीं दुल्हन, जानें फिर कैसे खुला राज

Groom Married 8 Brides बिहार में एक शातिर दूल्हे का मामला सामने आया है। उसने एक दो नहीं 8 शादी किया है। लेकिन, कुछ ऐसा हुआ कि उसका राज खुल गया।
2 min read
Aug 05, 2025
Groom Married 8 Brides
आठ बार लिया साथ फेरे। फोटोः Twitter

Groom Married 8 Brides: पटना में एक शातिर दूल्हे की करतूत का सोमवार को भंडाफोड़ हुआ। दूल्हे ने ही कुछ ऐसी गलती किया कि उसके एक दो नहीं, बल्कि 8 शादियां का पूरा राज खुल गया। पुलिस के अनुसार 8वीं शादी उसकी एक महिला पत्रकार से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद जब उसने उसके साथ मारपीट करने लगा तब यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार राकेश की महिला पत्रकार के साथ वर्ष 2004 में शादी हुई थी।

कैसे खुला राज

वर्ष 2004 में महिला पत्रकार की राकेश से शादी हुई थी। राकेश एक दुकान का मालिक था। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक चला। लेकिन समय बितने पर वह अपनी पत्नी (महिला पत्रकार) के साथ मारपीट करने लगा। इसका उसने जब विरोध करना शुरू किया तब वह उसके साथ और अत्याचार करने लगा। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी ने पहले पंचायत में इस मामले को लेकर गई। पंचायत में जब महिला ने पति के अत्याचार और मारपीट की बात शेयर की तो उसे पता चला कि तुम अकेली नहीं हो। इससे पहले उसने सात महिलाओं के साथ मारपीट उसको भगा चुका है। तुम राकेश की 8वीं पत्नी हो। यह बात सुनकर महिला परेशान हो गई। उसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस में की।

पुलिस ने भी अनसुनी कर दी फरियाद

पीड़ित महिला अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास गई। लेकिन, पुलिस उसकी फरियाद को हल्के में लिया। कोई कार्रवाई नहीं किया। फिर वह महिला आयोग में गई। आरोपी पति जब महिला आयोग की ओर से अपना पक्ष रखने को बुलाया गया। लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद वह जब सुनवाई के लिए भी हाजिर नहीं हुआ। इसपर महिला आयोग ने एसपी को पत्र लिखकर संबंधित थाने से मामले की जांच करवाने का निर्देश दिया गया।

मोहनियां थाने में केस दर्ज

पीड़ित महिला के अनुसार 14 दिसंबर, 2024 उसकी शादी मोहनियां, कैमूर के राकेश कुमार से हुई थी। राकेश पेशे से फोटो स्टेट दुकान चलाता है। शादी के बाद वह 15 दिसंबर को अपने ससुराल आई। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल आने के दूसरे दिन से ही उसके साथ मारपीट होने लगा। 12 जनवरी, 2024 को उसके पति ने उसे जलाकर मारने का भी प्रयास किया। इस पर गांव की पंचायत बैठी तब पता चला कि राकेश इससे पहले सात और शादी कर चुका है। पीड़ित महिला का कहना है कि पति की सात शादी होने की बात का पता चलने पर हमने मोहनियां थाना में मामला दर्ज करवाया, लेकिन वहां कुछ नहीं हुआ।

Updated on:
05 Aug 2025 12:07 pm
Published on:
05 Aug 2025 10:19 am