Train Accident in Bihar: बिहार में ट्रेन हादसे से रेलखंड की अप-डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेन परिचालन बाधित है। कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं।
Train Accident in Bihar: बिहार के जमुई में रेल हादसे के बाद सैकड़ों यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। हादसे से हावड़ा-पटना और हावड़ा-मुजफ्फरपुर रेल लाइन पर परिचालन प्रभावित हो गया है। रेलवे इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों को दूसरे रूट में डायवर्ट कर दिया है। रूट के डायवर्ट होने की वजह से कई ट्रेनें लेट हो गई हैं। शनिवार रात आसनसोल मंडल (पूर्व रेलवे) के लाहाबन-सिमुलतला स्टेशनों पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे बेपटरी हुए, जिससे यह परेशानी बढ़ी है।
रेलवे की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मुजफ्फरपुर से हावड़ा वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस गाड़ी बरौनी में डायवर्ट की गई, इसकी वजह से इसे 16 स्टेशनों पर रद्द कर दिया गया। मुजफ्फरपुर आने वाली 13019 बाघ एक्सप्रेस अंडाल-किऊल के बीच रद्द है। इसकी वजह से इस ट्रेन को चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह में सवार होने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्री पूरी रात स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। जसीडीह में उत्तर बिहार जाने वाले बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में फंसे हैं।
इन ट्रेनों को रद्द किया गया
रेलवे ने बुलेटिन जारी कर हादसे के बाद 9 ट्रेनें रद्द कर दी है, इसके साथ ही 14 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है।
| TRAIN NO | Date |
| 12369 | 28.12.2025 |
| 13105 | 28.12.2025 |
| 13030 | 28.12.2025 |
| 63571 | 28.12.2025 |
| 63574 | 28.12.2025 |
| 63297 | 28.12.2025 |
| 63298 | 28.12.2025 |
| 63572 | 28.12.2025 |
| 63566 | 28.12.2025 |
| TRAIN NO | DIVERTED | Date |
| 18183 | PKA-DHN-GAYA-PNBE, GAYA | 28.12.2025 |
| 12305 | PKA-DHN-GAYA-DDU, ASN, DHN, GAYA | 28.12.2025 |
| 22347 | PKA-DHN-GAYA-PNBE DHN, GAYA | 28.12.2025 |
| 15049 | JSME-BAKA-BGP-KIUL, BGP | 28.12.2025 |
| 11428 | DGHR-BAKA-BGP-KIUL, BGP | 28.12.2025 |
| 12361 | PKA-DHN-GAYA-DDU DHN, GAYA | 28.12.2025 |
| 17006 | KIUL-TIA-BNF-KQRGMO-RJB | 28.12.2025 |
| 13332 | GAYA | 28.12.2025 |
| 13106 | KIUL-BGP-GMAN-RPHBWN BGP, RPH | 28.12.2025 |
| 18621 | GAYA-GOMOHRAJABERA, GAYA | 28.12.2025 |
| 13020 | BJU-MGR-BGP-SBGGMAN-RPH-BWN BGP, RPH | 26.12.2025 |
| 22844 | BKP-TIA-BNF-KQR-GMOPKA-ASN GAYA | 27.12.2025 |
| 13044 | BJU-MGR-BGP-SBGGMAN-RPH-BWN BGP, RPH | 27.12.2025 |
| 13508 | KIUL-TIA-BNF-KQRGMO-PKA-ASN, GAYA | 27.12.2025 |