पटना

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने शेयर किया कैसा रहेगा आपके शहर का कल मौसम, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Kal Ka Mausam मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में 22 से 26 अगस्त के बीच बारिश होगी।

2 min read
Aug 21, 2025
कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना (photo Patrika)

Kal Ka Mausam बिहार में मानसून के एक्टिव होने के कारण कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के कारण मौसम का प्रदेश में मिजाज भी बदला है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त को राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ बादल गरजने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025: विधानसभा चुनाव में एनडीए के सामने मगध फतह की चुनौती?

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 22 अगस्त को लेकर वैशाली, औरंगाबाद, गया, नवादा और शेखपुरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा समस्तीपुर, खगड़िया, पटना, नालंदा, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद और जमुई जिले में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। किसानों से सावधान रहने की अपील की गई है।

26 अगस्त तक मानसून रहेगा एक्टिव

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल मानसून ट्रफ बिहार से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से 22 से 26 अगस्त के बीच बिहार में मानसून सक्रिय रहेगा। बिहार में बारिश होती रहेगी। इस दौरान राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों के जिलों में भयंकर बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही दिन के तापमान में अब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

24 घंटे में इतनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में पटना जिले के फतुहा में 24.8 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 21.5 मिमी, कटिहार में 6 मिमी, मुंगेर के तारापुर में 13 मिमी, बांका के चंदन में 8.4 मिमी, दानापुर में 16.2 मिमी, बक्सर में 6.8 मिमी, बांका के बेलहर में 5.4 मिमी, बांका के कटोरिया में 11.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें

Bihar Chunav: बिहार का एक ऐसा जिला जहां 10 में से 6 विधानसभा सीटों पर 20-35 वर्षो से है एक ही परिवार का कब्जा

Updated on:
21 Aug 2025 08:35 pm
Published on:
21 Aug 2025 08:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर