पटना

बेटे की शादी में शामिल होने के​ लिए पटना पहुंचे लालू, इन शर्तों पर मिली तीन दिन की पेरोल!

पेरोल मिलने के बाद पटना पहुंचे लालू...

2 min read
May 10, 2018
lalu and tejpratap

(पटना): चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद को गुरुवार को तीन दिनों के लिए पेरोल मिल गई। रांची के रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद पेरोल की प्रक्रिया पूरी होने पर शाम चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स से हवाईअड्डे के लिए निकले और शाम पांच बजकर 55 मिनट पर इंडिगो की फ्लाईट से रवाना हुए और 6.50 बजे पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर लालू के परिवार वाले और भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

अस्पताल में पूरी हुई सारी कार्रवाई

राजद प्रमुख की ओर से पांच दिनों के लिए पेरोल का आग्रह जेल प्रशासन से किया गया था, लेकिन गुरुवार को उन्हें तीन दिनों की पेरोल पर पटना जाने की इजाजत मिली। पटना के लिए रवाना होने से पहले लालू को रिम्स से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया जाना था और वहां कागजी कार्रवाई के बाद पटना के लिए निकलना था, लेकिन जेल प्रशासन के अधिकारी स्वयं रिम्स पहुंचे और यहीं पर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई, जिसके बाद लालू प्रसाद रिम्स से ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए और यहां से फ्लाइट में बैठकर पटना पहुंचे।

इन शार्तोें पर मिली लालू को पेरोल

शादी में शामिल होने के बाद 14 मई को वापस रांची स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल पहुंचना होगा। रिम्स और जेल प्रशासन की ओर से पेरोल देने के पहले लालू प्रसाद को कई दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, जिसके तहत उन्हें ज्यादा भीड़ में नहीं रहना, कोई राजनीतिक कार्यक्रम या बयानबाजी नहीं करने जैसी बातें शामिल हैं। साथ ही रिम्स अस्पताल प्रशासन ने उन्हें स्वास्थय का ध्यान रखते हुए खाने-पिने मेें संयम बरतने और सही समय पर दवाई लेने की हिदायत दी है।

12 मई को है तेजप्रताप की शादी

गौरतलब है कि 12 मई को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी है। परिवार के लोग व लालू समर्थक बड़े समय से शादी में लालू के शामिल होने को लेकर संशय में थे। पर लालू के पटना पहुुंचने पर यह बात साफ हो गई कि लालू शादी में शामिल होने वाले है। इस बात को लेकर लालू समर्थकों और परिवार वालों में काफी उत्साह है।

ये भी पढ़ें

छपरा से अगवा छात्र को पुलिस ने सकुशल छुड़वाया, फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता भी हिरासत में
Published on:
10 May 2018 07:37 pm
Also Read
View All