पटना

लालू ने गैरभाजपाई दलों को दिया निर्देश,एकजुट हो जाओ और नरेंद्र मोदी को हटाओ

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को हटाकर देश को बचाना है और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा करनी है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2018, 7:00 PM IST
lalu yadav file photo
lalu yadav file photo

(पटना): लोकसभा चुनाव जैसे—जैसे नजदीक आ रहे है राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो रही है। बीजेपी नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कर रही है। वहीं विरोधी दल नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुखर होते नजर आ रहे है। चुनाव से पहले सभी गैर भाजपाई दलों के एकजुट होने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गैरभाजपाई दलों को एक होने का आह्वान कर इस बात को और भी मजबूती प्रदान की है।

रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए राजद के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने लालू प्रसाद के निर्देश के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लालू ने गैरभाजपाई दलों को एकजुट होने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी गैरभाजपाई दल मिलकर महागठबंधन बनाए और आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को हराकर उन्हें सत्ता से बाहर करे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को हटाकर देश को बचाना है और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा करनी है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को हटाना है यह तय हो चुका है।

Published on:
Also Read
View All
‘13 करोड़ नाम हटाने का हंगामा बेवजह’, नितिन नवीन बोले- वोटर लिस्ट में मृतकों और दो जगह दर्ज नामों को हटाया गया

JDU की नई प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, नीतीश कुमार भी सूची में शामिल, 3 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव नियुक्त

अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने गए बुजुर्ग ने भगदड़ में गंवाई जान, जेब से जो मिला, वह काफी चर्चा में!

आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, सजा माफी रद्द होने पर JDU ने दिया पहला बयान

अनंत सिंह की बेटी की शादी में अजब-गजब नजारे! कहीं खंभे पर चढ़े लोग तो कहीं फेंककर बांटी गईं पत्तल, ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी करते दिखे काम; कई वीडियो वायरल