26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Bihar / Patna / ‘13 करोड़ नाम हटाने का हंगामा बेवजह’, नितिन नबीन बोले- वोटर लिस्ट में मृतकों और दो जगह दर्ज नामों को हटाया गया

‘13 करोड़ नाम हटाने का हंगामा बेवजह’, नितिन नबीन बोले- वोटर लिस्ट में मृतकों और दो जगह दर्ज नामों को हटाया गया

Nitin Nabin: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने दावा किया कि हटाए गए नामों में मृतकों, दो जगह दर्ज मतदाताओं और 2003 की सूची में शामिल नहीं लोगों के नाम थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 26 Nov 2026, 6:05 PM IST

nitin naveen in bihar

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले में नितिन नबीन का बयान, फोटो सोर्स- ANI

Bihar Voter List: बिहार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वोटर लिस्ट को लेकर विपक्ष के आरोपों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देशभर में 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने का हंगामा खड़ा किया जा रहा है, जबकि इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी, जिनके नाम मतदाता सूची में होने ही नहीं चाहिए थे।

नितिन नबीन ने कहा कि लोकतंत्र के नाम पर सवाल उठाने वालों को पहले आंकड़ों को समझना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि हटाए गए नामों में करीब 3 करोड़ ऐसे लोगों के थे, जिनकी मौत हो चुकी थी, लेकिन उनके नाम अब भी वोटर लिस्ट में दर्ज थे।

‘6 करोड़ लोगों के नाम दो जगह दर्ज थे’

बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि करीब 6 करोड़ ऐसे लोग थे, जिन्होंने अपना ठिकाना बदल लिया था, लेकिन उनके नाम दो अलग-अलग जगहों की मतदाता सूची में दर्ज थे। उन्होंने कहा कि ऐसे नामों को हटाना मतदाता सूची को व्यवस्थित और शुद्ध करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। नबीन ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

‘3 करोड़ नाम 2003 की सूची में भी नहीं थे’

नितिन नबीन ने दावा किया कि करीब 3 करोड़ ऐसे लोगों के नाम भी सामने आए, जो 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं थे। उन्होंने कहा कि जब ऐसे लोगों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे अपनी पहचान और पते से जुड़े सवालों का जवाब देने से बचते रहे। उन्होंने इसे ‘घुसपैठिए मतदाताओं’ से जुड़ा मामला बताते हुए कहा कि मतदाता सूची के सत्यापन और सुधार की प्रक्रिया से कुछ लोगों में बेचैनी पैदा हो गई है।

‘वोटर लिस्ट शुद्ध हुई तो जमीन खिसक गई’

नितिन नबीन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मतदाता सूची को शुद्ध किया गया तो कुछ राजनीतिक दलों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बेचैनी में लोकतंत्र पर हमला करने और अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बात करने वालों को यह भी देखना चाहिए कि मतदाता सूची में गलत या डुप्लीकेट नामों की मौजूदगी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए कितनी गंभीर समस्या हो सकती है।

‘बिहार ने इमरजेंसी का सबसे कड़ा दौर देखा’

नितिन नबीन ने इमरजेंसी के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि बिहार उस दौर की सबसे कड़ी राजनीतिक परीक्षा से गुजर चुका है और आज वही लोग लोकतंत्र और इमरजेंसी पर भाषण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लोकतंत्र की कीमत और उसके महत्व को अच्छी तरह समझती है। ऐसे में विपक्ष की ओर से लोकतंत्र को लेकर दिए जा रहे उपदेशों को जनता आसानी से स्वीकार नहीं करेगी।