पटना

गोपालगंज: बेटी के प्रेम प्रसंग से चिढ़ता था पिता, गुस्से में टेबल फैन से कूचकर कर दिया कत्ल

बिहार के गोपालगंज में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज़ पिता ने कथित तौर पर उसे टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Apr 06, 2026

बिहार के गोपालगंज में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज़ पिता ने कथित तौर पर उसकी टेबल फैन से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस ऑनर किलिंग मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। यह घटना कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, 22 वर्षीय युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे पिता नाराज़ थे।

ये भी पढ़ें

अवैध संबंधों का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी के बॉयफ्रेंड ने इंजीनियर पति को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

 ​क्या है पूरा मामला?

​पुलिस के अनुसार, गौरा गांव निवासी जनार्दन कमकर की 22 वर्षीय पुत्री मोनिका कुमारी का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसको लेकर पिछले कई महीनों से घर में विवाद चल रहा था। मोनिका बी.ए. की छात्रा थी। रविवार की रात इसी बात को लेकर पिता और बेटी के बीच तीखी बहस हुई। आरोप है कि गुस्से में आकर जनार्दन कमकर ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने घर में रखे लोहे के टेबल फैन से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी पिता जनार्दन कमकर को गिरफ्तार कर लिया। कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के अनुसार, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून से सना टेबल फैन भी साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है। गौरा गांव की 22 वर्षीय मोनिका कुमारी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई।

ये भी पढ़ें

नाबालिग प्रेम से शुरू हुई कहानी: शादी, फरारी और फिर प्रेमी संग बस गई मुन्नी, अब संदिग्ध मौत

Updated on:
06 Apr 2026 07:38 pm
Published on:
06 Apr 2026 10:33 am
Also Read
View All