5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग प्रेम से शुरू हुई कहानी: शादी, फरारी और फिर प्रेमी संग बस गई मुन्नी, अब संदिग्ध मौत

गोपालगंज: मेरी बेटी मां बनने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही शनिवार को यह दुखद खबर मिली कि वह अपने कमरे में मृत पाई गई है।

2 min read
Google source verification
Love couple commits suicide

Love couple (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार के गोपालगंज जिले में एक गर्भवती नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। 20 वर्षीय मुन्नी देवी, जो सात महीने की गर्भवती थी, ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, घटना के बाद उसका शव कमरे से मिलने पर ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।मृतका के पिता जितेंद्र राम ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फांसी से लटकाने का आरोप लगाया है। यह घटना कटेया थाना क्षेत्र के बड़का अमेया गांव की है। जितेंद्र राम गोपालपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

परिवार के खिलाफ प्यार

20 वर्षीय मुन्नी देवी के पिता जितेंद्र राम ने बताया कि जब उनकी बेटी नाबालिग थी, तभी गांव के ही एक युवक रोहित तिवारी से उसकी दोस्ती हो गई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई, जिसके बाद वह उसके साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी। बेटी के घर से भागने के बाद परिजनों ने रोहित तिवारी के खिलाफ थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एफआईआर के आधार पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मुन्नी को उसके परिवार को सौंप दिया, जबकि रोहित तिवारी को जेल भेज दिया गया। रोहित करीब एक साल तक जेल में बंद रहा।

जिसके साथ भागी थी, उसी संग रचाई शादी

बेटी के घर लौटने के बाद हमने उसकी इच्छा के खिलाफ उसकी शादी अपने समाज में दूसरी जगह कर दी। उसका पति एक लग्जरी बस में खलासी का काम करता था, लेकिन दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं रहे। शादी के कुछ ही महीनों बाद मेरी बेटी उसे छोड़कर दोबारा घर से फरार हो गई। पिता के अनुसार, बाद में पता चला कि वह अपने पूर्व प्रेमी रोहित तिवारी के साथ भाग गई है और दोनों हरियाणा में रहने लगे। वहीं उन्होंने आपस में शादी भी कर ली। इसके बाद हम लोगों ने भी उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। करीब सात महीने पहले जानकारी मिली कि बेटी गर्भवती है। इस खुशी के मौके पर हम लोग समय-समय पर बेटी और उसके ससुराल में सामान भी भेजते थे।

फंदे से लटी मिली

कुछ ही दिनों बाद मेरी बेटी मां बनने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही शनिवार को यह दुखद खबर मिली कि वह अपने कमरे में मृत पाई गई है। परिजनों के अनुसार, उसने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसकी निर्मम हत्या कर उसे फांसी से लटका दिया गया है। फिलहाल, मृतका के पिता के आवेदन पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। घटना के बाद घर और आसपास के इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।