4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर हमला: फायरिंग और पथराव में 3 गंभीर रूप से जख्मी

बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर शुक्रवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं।

2 min read
Google source verification
Ram Kripal Yadav

रामकृपाल यादव (X)

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने फायरिंग के साथ-साथ तलवार, लाठी और पत्थरों से भी हमला किया है। इस हिंसक घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रामकृपाल यादव के साले राजेश कुमार उर्फ पप्पू, स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के पुत्र मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल मनीष और नितीश को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जबकि पप्पू को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

जमीन विवाद में फायरिंग, तीन घायल

यह घटना मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर गांव में राजेंद्र सिंह के घर पर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, जमीन को लेकर रामकृपाल यादव के समधी का अपने गोतिया से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद के कारण यह घटना हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिलहाल घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

श्राद्ध कार्यक्रम में विवाद बना हिंसा

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात व्यापुर गांव में मनोज राय के यहां श्राद्ध कार्यक्रम था। इस दौरान ईंट-भट्ठा संचालक राजेंद्र सिंह के पुत्र पप्पू कुमार और उनके गोतिया सुरेंद्र सिंह के पुत्र भोलू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुआ।देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोग वहां जुट गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान करीब पांच राउंड फायरिंग होने की भी बात सामने आ रही है। इस हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें पप्पू राय, नीतीश और मनीष उर्फ गुड्डू शामिल हैं। घायल पप्पू राय, बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी राजेंद्र राय के बेटे हैं। दोनों पक्ष आपस में गोतिया बताए जा रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।