Makar Sankranti 2026: नितिन नवीन की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित भोज में चूड़ा दही , तिलकुट के साथ खिचड़ी की भी व्यवस्था है। नितिन नवीन की ओर से इससे पहले भी प्रति वर्ष मकर संक्रांति पर भोज देते रहे हैं।
Makar Sankranti 2026: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से शुक्रवार को दो जगहों पर दही-चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया है। नितिन नवीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार इस प्रकार का आयोजन कर रहे हैं। नितिन नवीन की ओर से एक भोज का आयोजन पटना न्यू क्लब में दिया जा रहा है। इसमें तमाम मीडिया कर्मी और बड़े नेताओं का जुटान रहेगा। वहीं, दूसरा भोज नितिन नवीन अपने मंत्री आवास पर करेंगे। आवास पर होने वाले भोज में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रण दिया है।
नितिन नवीन मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित भोज में चूड़ा दही , तिलकुट के साथ खिचड़ी की भी व्यवस्था है। नितिन नवीन की ओर से इससे पहले भी प्रति वर्ष मकर संक्रांति पर भोज देते रहे हैं। मकर संक्रांति पर उनके ओर से आयोजित भोज में चूड़ा दही और खिचड़ी की व्यवस्था रहता था। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बाद यह पहला मौका है, इसलिए दोनों जगहों पर विशेष व्यवस्था की गई है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से चूड़ा दही के भोज का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित सरकार के सभी मंत्री और विधायक को आमंत्रण भेजा गया है। बीजेपी के साथ-साथ एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है। आज के भोज में बीजेपी के साथ जदयू, हम, रालोमो के नेता भी शामिल होंगे।