
तेजप्रताप यादव। फोटो-पत्रिका
Makar Sankranti 2026:बिहार में मकर संक्रांति को लेकर बुधवार को तेजप्रताप यादव के साथ बीजेपी, जदयू और लोजपा (आर) की ओर से भी दही चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया था। लेकिन, पटना में दही चूड़ा को लेकर तेजप्रताप यादव की ओर से आयोजित भोज पावर सेंटर बन गया। तेजप्रताप यादव भोज में पक्ष-विपक्ष के सीनियर नेता, राज्यपाल और पिता लालू प्रसाद के आने पर खुश दिखे। लेकिन, छोटे भाई तेजस्वी यादव के भोज में नहीं आने पर उनपर तंज कसने का कोई अवसर नहीं छोड़ा।
तेजप्रताप यादव के चूड़ा-दही भोज में उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से भी लोग पहुंचे थे। कार्यकर्ता ने जैसे ही माइक पर खुद को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र का बताते हुए अपनी बात आगे बढ़ाना चाह रहा था, लेकिन इससे पहले तेजप्रताप यादव ने तुरंत माइक संभालते हुए कहा, “आप राघोपुर से आए हैं तो आपके विधायक कहां हैं?” तेजप्रताप ने आगे कहा, “राघोपुर के विधायक अब तक यहां क्यों नहीं पहुंचे?” उनके इस सवाल पर वहां मौजूद सभी लोग कुछ देर के लिए हैरान हो गए। कार्यक्रम में सन्नाटा छा गया। दरअसल, तेजप्रताप यादव अपने छोटे भाई और राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव को लेकर यह सवाल किया था। तेजप्रताप यादव के सवाल पर वहां पर उपस्थित लोगों के बीच कानाफूसी शुरू हो गई थी।
तेजस्वी यादव के दही-चूड़ा भोज में नहीं आने पर पत्रकारों के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि छोटा भाई थोड़ी देर से उठते हैं। इसलिए,आने में समय लग रहा है। लेकिन,मुझे विश्वास है वे जरूर आएंगे। संजय यादव की ओर इशारा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जयचंदवा अभी घेरा होगा। रात 9 बजे तक मैं तेजस्वी का इंतजार करूंगा।
तेजप्रताप के इस बयान के बाद कानाफूसी शुरू हो गई। कई लोग इसे पारिवारिक तंज और राजनीतिक संदेश के तौर पर देख रहे हैं। तेजप्रताप यादव के यहां दही-चूड़ा भोज में लालू प्रसाद यादव पहुंचे थे। लेकिन, छोटे भाई तेजस्वी यादव और मां राबड़ी देवी नहीं आयी। तेजप्रताप यादव ने भोज के एक दिन पहले लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत पूरे परिवार को व्यक्तिगत रूप से भोज आने के लिए निमंत्रण दिया था, जिसे लालू यादव स्वीकार करते हुए भोज में शामिल भी हुए। तेजप्रताप यादव के भोज में लालू प्रसाद ने पत्रकारों से बात करते परिवार में कोई नाराजगी के सवाल को खारिज करते हुए कहा कि यह सब फर्जी बात है।
तेजप्रताप यादव के आवास पर आयोजित भोज में लालू प्रसाद यादव बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गर्मजोशी से मिले। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही।
Published on:
14 Jan 2026 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
