
(पटना): तेज आंधी और बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में कहर बरसाया है। आंधी और बारिश से भारी जान-माल की हानि हुई है। इस घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शौक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की है।
पूरा देश गर्मी से बेहाल है। सभी जगह बारिश का इंतजार है। लोग यह आशा कर रहे है कि बारिश आने पर गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं धिरे से चलने वाली हवाएं भी आराम दे सकती है। पर यह हवाएं अगर आंधी का रूप ले ले और बारिश भी भारी मात्रा में हो जाएं तो यह परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसा ही हुआ बिहार में जहां सोमवार देर रात आई तेज आंधी और जोरदार बारिश से सूबे के कई हिस्सों में भारी तबाही हुई।
डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने की मुआवजा देने की घोषणा
राज्य के कई जिले इससे प्रभावित हुए। आंधी ,पानी और बिजली गिरने से सूबे में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग मारे गये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के प्रति शौक संवेदना व्यक्त करते हुए सभी के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए हैं।
राज्य के इन हिस्सोें में बारिश और आंधी ने मचाई तबाही
राजधानी पटना समेत गया,नवादा, औरंगाबाद, मुंगेर रोहतास आदि इलाकों में बिजली कड़कने के साथ जोरदार बारिश हुई। वज्रपात से बिहार में कई जानें चली गयीं। गया,कटिहार, व औरंगाबाद में पांच-पांच तथा रोहतास, नवादा और मुंगेर में दो-दो लोग बारिश बिजली के शिकार हो गये। राजगीर में लगा मलमास मेला पूरी तरह तबाह हो गया। सर्कस.जादूगर,डिज्नीलैंड, नाग-नागिन,कृषि और ग्रामश्री मेला के पंडाल पूरी तरह से ध्वस्त हो गये। मुंगेर में वज्रपात से चार बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये। अस्पताल जाने के दर्मियान इनमें से दो की मौत हो गयी।