पटना

बिहार चुनाव: सहयोगी दलों के सहारे दलित वोटरों को साध रही राष्ट्रीय पार्टियां? जानिए 38 आरक्षित सीटों पर कौन कितना मजबूत

बिहार चुनाव 2025: भाजपा और कांग्रेस की नजर सहयोगियों के जरिए दलित वोटों पर है। जानिए 38 एससी आरक्षित सीटों पर कौन सी पार्टियां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और पिछले नतीजे क्या रहे हैं।

3 min read
Oct 28, 2025
image for representation

बिहार चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी समीकरण दिलचस्प होते जा रहे हैं। इस बार दलित वोट बैंक पर सभी प्रमुख दलों की नजर है। लेकिन खास बात यह है कि भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी राष्ट्रीय पार्टियां खुद मैदान में उतरने की बजाय अपने सहयोगी दलों के सहारे दलित वोटरों को साधने की रणनीति पर काम कर रही हैं। राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 38 अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं और इन्हीं सीटों पर सियासी गर्मी सबसे ज्यादा है।

ये भी पढ़ें

Bihar Election: कौन हैं वो दो MLA, चार पूर्व विधायक और एक MLC? जिन्हें तेजस्वी ने दिखाया RJD से बाहर का रास्ता

जदयू ने उतारे सबसे ज़्यादा उम्मीदवार, भाजपा पीछे

एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में इस बार जदयू ने सबसे बड़ी हिस्सेदारी ली है। जदयू ने 38 आरक्षित सीटों में से 15 पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, भाजपा 11 सीटों पर मैदान में है। इसके अलावा, जीतन राम मांझी की हम पार्टी को 4 सीटें और चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 8 सीटें मिली हैं। यानी एनडीए के भीतर दलित सीटों पर जदयू सबसे आगे है।

महागठबंधन में RJD का दबदबा, कांग्रेस पीछे

दूसरी ओर, महागठबंधन में दलित आरक्षित सीटों पर राजद (RJD) ने सबसे अधिक 20 उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि भाकपा (CPI) को 6, भाकपा (माले) को 1 और माकपा (CPI-M) को 1 सीट मिली है। यानी इस गठबंधन में भी सबसे बड़ा दांव तेजस्वी यादव की पार्टी राजद ने खेला है।

2020 में क्या रहा था नतीजा?

पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में एनडीए ने एससी आरक्षित 38 सीटों में से 21 जीती थीं, जबकि महागठबंधन को 17 सीटें मिली थीं। तब भाजपा ने 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 9 पर जीत मिली थी। जदयू ने 17 सीटों पर दांव लगाया था और 8 जीती थीं। हम पार्टी 5 सीटों पर लड़ी थी और 3 पर विजयी रही थी। वहीं दूसरी तरफ, राजद ने 19 सीटों पर मुकाबला किया और 9 जीतीं। कांग्रेस ने 13 में से 4 सीटें जीतीं, जबकि माले ने 5 में से 3 पर कब्जा जमाया। इस हिसाब से पिछली बार दलित सीटों पर एनडीए को बढ़त मिली थी।

लोकसभा 2024 में दलित सीटों पर कैसा रहा रुझान?

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव 2024 में भी यही ट्रेंड देखने को मिला था। 38 आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में से 28 पर एनडीए को बढ़त मिली थी, जबकि महागठबंधन को 11 सीटों पर बढ़त मिली। एनडीए में जदयू को 11, भाजपा को 6, लोजपा (आर) को 6 और हम को 5 सीटों पर बढ़त रही। महागठबंधन में राजद को 7, कांग्रेस को 2, जबकि माले और वीआईपी को 1-1 सीटों पर बढ़त मिली थी। 2 सीटों पर निर्दलीयों ने बढ़त बनाई थी।

दलित समाज में उपजातियों का समीकरण

बिहार की कुल आबादी में अनुसूचित जाति (SC) का हिस्सा लगभग 19.6% है। यानी करीब 2.56 करोड़ लोग। इस आबादी में कुल 22 उपजातियां हैं, लेकिन राजनीति में कुछ ही प्रमुख जातियां केंद्र में रहती हैं। इनमें पासवान (5.31%), रविदास (5.02%) और मुसहर (3.08%) सबसे बड़ी आबादी वाले समुदाय हैं। यही कारण है कि अधिकांश दल अपने उम्मीदवार इन्हीं तीन उपजातियों से चुनते हैं। बाकी 19 उपजातियां, जैसे नट, पासी, डोम, भूईया, चौपाल, बंतार, कुरारियार आदि अब भी प्रतिनिधित्व की प्रतीक्षा में हैं।

38 आरक्षित सीटों का परिणाम (2020 चुनाव)

क्रमांकविधानसभा क्षेत्रविजेतापार्टीउपविजेतापार्टी
1अगिआंवमनोज मंजिलCPI-MLप्रभुनाथ प्रसादJDU
2अलौलीरामवृक्ष सदाRJDसाधना देवीJDU
3बनमनखीकृष्ण कुमार ऋषिBJPउपेन्द्र शर्माRJD
4बाराचट्टीज्योति देवीHAMसमता देवीRJD
5बथनाहाअनिल कुमारBJPसंजय रामINC
6भोरसुनील कुमारJDUजितेन्द्र पासवानCPI-ML
7बखरीसूर्यकांत पासवानCPIरामशंकर पासवानBJP
8बोध गयाकुमार सर्वजीतRJDहरि मांझीBJP
9बोचहांमुसाफिर पासवानVIPरामई रामRJD
10चेनारीमुरारी प्रसाद गौतमINCललन पासवानJDU
11धरौलीसत्यदेव रामCPI-MLरामायण मांझीBJP
12धौरैयाभुदेव चौधरीRJDमनीष कुमारJDU
13गरखासुरेन्द्र रामRJDज्ञानचंद मांझीBJP
14हरसिद्धिकृष्णानंदन पासवानBJPकुमार नागेन्द्र बिहारीRJD
15इमामगंजजीतन राम मांझीHAMउदय नारायण चौधरीRJD
16कलयानपुर (समस्तीपुर)महेश्वर हजारीJDUरंजीत कुमार रामCPI-ML
17कुशेश्वर अस्थानशशि भूषण हजारीJDUअशोक कुमारINC
18कोरहा (कटिहार)कविता देवीBJPपुनम पासवानINC
19कुटुंबाराजेश कुमारINCशर्वन भुइयांHAM
20मखदूमपुरसतीश कुमारRJDदेवेंद्र कुमारHAM
21मसौढ़ीरेखा देवीRJDनूतन पासवानJDU
22पतेपुरलखनेंद्र कुमार रौशनBJPशिवचंद्र रामRJD
23पीरपैंतीललन कुमारBJPराम विलास पासवानRJD
24फुलवारीगोपाल रविदासCPI-MLअरुण मांझीJDU
25राजगीरकौशल किशोरJDUरवि ज्योति कुमारINC
26राजनगरडॉ. रामप्रीत पासवानBJPरामावतार पासवानRJD
27राजौलीप्रकाश वीरRJDकन्हैया कुमारBJP
28राजपाकरप्रतिमा कुमारीINCमहेन्द्र रामJDU
29राजपुरविश्वनाथ रामINCसंतोष निरालाJDU
30रानीगंजअचमित ऋषिदेवJDUअविनाश मंगलमRJD
31रामनगरभागीरथी देवीBJPराजेश रामINC
32रोसेरावीरेन्द्र कुमारBJPनागेन्द्र विकलINC
33सकराअशोक कुमार चौधरीJDUउमेश कुमार रामINC
34सिंगेश्वरचंद्रहास चौपालRJDरमेश ऋषिदेवJDU
35सिकंदराप्रफुल्ल कुमार मांझीHAMसुधीर कुमारINC
36सोनबर्षारत्नेश सदाJDUतर्नी ऋषिदेवINC
37त्रिवेनीगंजवीना भारतीJDUसंतोष कुमारRJD
38बखरीसूर्यकांत पासवानCPIरामशंकर पासवानBJP

ये भी पढ़ें

वरुण, अनूप, पवन और सूर्यभान सिंह… कौन हैं BJP के ये 4 नेता जिन्हें NDA गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ना पड़ा महंगा?

Also Read
View All

अगली खबर