पटना

​नवादा:खरौंद रेल्वे स्टेशन के बेस कैंप पर हमला करने के मामले में नामजद नक्सली गिरफ्तार

एक ही दिन में दुसरी अहम कार्रवाई...
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2018, 3:57 PM IST
naxalist photo
naxalist photo

(नवादा): बिहार के खरौंध रेलवे स्टेशन के बेस कैंप को उड़ाने के अभियुक्त सुरेंद्र मांझी को झारखंड के कोडरमा जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिया गया आरोपी विभिन्न मामलों मे वांछित है ऐसे में यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। गिरफ्त में लेने के बाद जिले की पुलिस ने उसे नवादा पुलिस को सौंप दिया।


गुप्त सूचना के आधार पर किया गया गिरफ्तार

कोडरमा पुलिस और एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र मांझी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे नवादा पुलिस को सौंप दिया गया है। मालुम हो कि सुरेंद्र बिहार के निर्माणधीन खरौंद रेलवे स्टेशन के बेस कैंप पर हमला करने में नामजद है। आरोपी नवादा जिला के रजौली थाना अंतर्गत सूअरलेटी गांव का रहनेवाला है।


यह है मामला जिसमे आरोपी को किया गया है गिरफ्तार

नवंबर 2016 को लेवी की मांग को लेकर बिहार के नवादा जिले के निर्माणधीन खरौंध रेलवे स्टेशन पर पुल निर्माण कर रहे एजेंसी मेसर्स विनोद कंट्रक्शन की पोकलेन मशीन, मिक्सर मशीन, स्कार्पियो, बोलेरो आदि वाहन को फूंक दिया गया था। साथ ही निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूर व ठेकेदार के साथ मारपीट भी की गई थी। इस कांड में शामिल कुल 63 माओवादियों के ऊपर सिरदला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दुसरी अहम कार्रवाई

एक ही दिन में विभिन्न जानलेवा हमलों में संलिप्त अपराधियों को पकडने की यह दुसरी अहम कार्रवाई है। सोमवार को कोलकाता पुलिस की एसटीएफ टीम ने बिहार के बोध गया मंदिर में हुए ब्लास्ट कांड के आरोपी हजिबुल्ला (57 वर्ष) को बैंडेल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हजिबुल्ला पर आरोप है कि उसने ब्लास्ट के लिए काम में ली गई विस्फोटक सामग्री की खरीदने में जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) की मदद की थी ।

Published on: