पटना

Bihar News: बिहार के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा 11 सौ रूपया, पढ़िए नीतीश सरकार क्यों दे रही है ये पैसा

Bihar News सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत बिहार सरकार अब 400 की जगह 1100 रूपये देगी। सरकार की ओर से प्रदेश के 1 करोड़ 11 लाख लाभुकों के खाते में 11 जुलाई को पहली किस्त भेजेगी।
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2025, 3:25 PM IST
increased pension amount
रेल कर्मचारियों को भी मिलेगा टैक्स बेनिफिट का फायदा। (फोटो सोर्स : फ्री पिक)

Bihar News सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले राज्य के 1 करोड़ 11 लाख लाभुकों को डीबीटी से सीधे राशि भेजा जायेगा। इसके तहत एक हजार 227 करोड़ रुपये छह पेंशन योजनाओं से लाभांवित लोगों के खाते में भेजे जाएंगे। यह पहला मौका होगा, जब इन्हें बढ़ी हुई यानी करीब तीन गुनी पेंशन की राशि मिलेगी।

11 जुलाई को बैंक खाता में जायेगा पैसा

इस कार्यक्रम को पूरे राज्य में उत्सव की तरह मनाने का सरकार ने निर्णय लिया है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने और मुकम्मल व्यवस्था बनाने के लिए मुख्य सचिव, बिहार सरकार अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बता दें कि नीतीश कुमार 11 जुलाई (शुक्रवार) को यह पैसा ट्रांसफर करेंगे। कैबिनेट बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1 हजार 100 रुपये करने का फैसला लिया गया था।

8053 ग्राम पंचायतों में होगा कार्यक्रम

इसको लेकर 38 जिलों के मुख्यालय, 534 प्रखंड मुख्यालय, 8053 ग्राम पंचायत और करीब 43 हजार 790 राजस्व ग्राम में करने की तैयारी है। इसमें 60 लाख से अधिक लाभुकों के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर मुख्य सचिव ने सभी डीएम को निर्देश दिया कि सभी आयोजन स्थलों पर माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन को सीधा सुनने और देखने की समुचित व्यवस्था हो। साथ ही लाभुकों के लिए यहां भोजन और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए। सभी आयोजन स्थलों पर पांच मिनट की एक लघु फिल्म और एक मिनट का टीवी विज्ञापन भी प्रसारित कराया जाए।

छह तरह की पेंशन दी जाती है


• मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना- 45 प्रतिशत (49 लाख 89 हजार 507 लाभुक)
• इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना- 32 प्रतिशत (35 लाख 57 हजार 163 लाभुक)
• लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना- 8 प्रतिशत (8 लाख 64 हजार 903 लाभुक)
• बिहार विकलांगता पेंशन योजना- 8 प्रतिशत (9 लाख 65 हजार 202 लाभुक)
• इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना- 6 प्रतिशत (6 लाख 32 हजार 594 लाभुक)
• इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना - 1 प्रतिशत (1 लाख 10 हजार 580 लाभुक)

Updated on:
9 Jul 2025, 3:25 PM IST
Published on: