पटना

कर्नाटक के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार, विधानसभा चुनाव में जदयू के लिए मांगेंगे वोट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जदयू 34 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है...
2 min read
• •
Updated: 6 May 2018, 8:52 PM IST
nitish kumar
nitish kumar

(पटना/कर्नाटक): कर्नाटक चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरर्मियां बढ़ गयी है। सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक कर्नाटक मेें जोरों-शोरों से प्रचार में जुट गए है। इसी बीच जदयू के लिए प्रचार करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी आज कर्नाटक पहुंचने वाले है।

कर्नाटक चुनाव में भाजपा कांग्रेस व अन्य क्षेत्रिय दलों के साथ जदयू भी दौड़ में शामिल है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जदयू 34 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। पार्टी कर्नाटक में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाह रही है इसलिए इस विधानसभा चुनाव में पार्टी कर्नाटक के ग्रामीण व शहरी इलाकों में अपने प्रत्याशियों को उतार रही है। नीतीश कुमार जदयू के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने वाले है। इस चुनाव में सभी प्रस्तावित सीटों पर जदयू अकेले चुनाव लड़ने वाली है।

बिहार की मुख्य पार्टी जदयू के कर्नाटक चुनाव में अच्छे प्रदर्शन से पार्टी को संबल मिलेगा जिससे राष्ट्रीय पार्टी बनने की राह पर कदम बढ़ाना आसान हो जाएगा। इस चुनाव में विपक्षी पार्टियों की नजर जदयू पर टिकी हुई है। बता दें कि जदयू के यहां से चुनाव लड़ने पर विपक्षी पार्टियों ने तंज कसते हुए कहा था कि जदयू विदेश से भी चुनाव लड़ सकती है।

कर्नाटक के लिए रवाना हो चुके है नीतीश कुमार

मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार पटना हवाई अड्डे से कर्नाटक के लिए रवाना हो गए है। मालुम हो कि कर्नाटक चुनाव में पार्टी की तरफ से जदयू के लिए प्रचार करने वालों की लिस्ट निकाली गई थी जिसमे नीतीश का नाम मुख्य प्रचारक के तौर पर था। गौरतलब है कि इस सूची में कर्नाटक के जदयू नेताओं से ज्यादा बिहार व अन्य राज्यों के नेताओं के नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीतीश आज कर्नाटक पहुंचकर चन्नागिरी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष महिमा पटेल के लिए प्रचार कर वोट मांगेंगे।

Published on:
Also Read
View All
तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

बिहार में एनकाउंटर पर सियासत तेज: भाई वीरेंद्र बोले- यादव-मुस्लिम निशाने पर, जेडीयू बोली- पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

फेसबुक से मिला सुराग, गाड़ियां रोक मोबाइल टॉर्च के सहारे बीहड़ में घुसी STF; मनेर में कैसे ढेर हुए संजीत हत्याकांड के 3 शूटर?