4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधिया उज्जैन से करेंगे शंखनाद, तय हुआ कार्यक्रम

शहर में ९ घंटे रहेंगे सिंधिया, आक्रोश सभा से पहले करेंगे देव दर्शन
2 min read
Google source verification
scindia

election campaign,Ujjain,program,Jyotiraditya Scindia,

उज्जैन. सांसद व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ११ मई को शहर आ रहे हैं। सिंधिया करीब ९ घंटे शहर में रहेंगे। इस बीच कांग्रेस व युवा आक्रोश सभा में शामिल होने के अलावा वह देव दर्शन, कार्यकर्ताओं से चर्चा व कुछ अन्य स्थानों पर भी जाएंगे।
पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सिंधिया आगामी चुनाव को लेकर सरकार के खिलाफ उज्जैन से बिगुल बजा रहे हैं। वह ११ मई को आगररोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में किसान व युवा आक्रोश सभा करेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार सिंधिया शुक्रवार सुबह १०.४५ बजे शहर पहुंच महाकाल दर्शन करेंगे। इसके बाद पंडित आनंदशंकर व्यास से मुलाकात कर बड़े गणेश मंदिर में दर्शन करेंगे। दोपहर १२.१० से २ बजे तक सामाजिक न्याय परिसर में आयोजित आक्रोश सभा में शामिल होंगे। इसके बाद वरिष्ठ नेता बमशंकर जोशी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने क्षीर सागर स्थित उनके निवास जाएंगे। दोपहर २.४५ बजे सर्किट हाउस पर मीडिया से चर्चा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। शाम ५.४५ बजे संत उमेशनाथ के आश्रम जाएंगे। वह झालरिया मठ पर गैर राजनीतिक लोगों से मिलेंगे। शाम ७.३० बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे। सिंधिया के आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह है और आयोजन को सफल बनाने के लिए जगह-जगह बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
आज घट्टिया ब्लॉक की बैठक
किसान व युवा आक्रोश सभा को लेकर रविवार सुबह १० बजे घट्टिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। संजय आंजना ने बताया, बैठक पूर्व विधायक रामलाल मालवीय की अध्यक्षता में घट्टिया शासकीय विश्रामगृह में होगी।

राज्यपाल पटेल आज आएंगी शहर, पाटीदार समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगी
उज्जैन. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को शहर आएंगी। वह सुबह 11.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। सुबह ११.४० बजे चिंतामन रोड स्थित सूरज गार्डन के लिए रवाना होंगी और वहां दोपहर 12 से 1.30 बजे तक मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन के महिला प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेंगी। यहां से वे दोपहर 1.50 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। दोपहर 2.30 बजे महाकाल मंदिर पहुंच पूजन-अर्चन कर ३.४५ बजे हरसिद्धि मंदिर दर्शन के लिए पहुंचेंगी। शाम 4 बजे त्रिवेणी संग्रहालय का भ्रमण करेंगी। शाम 4.20 बजे त्रिवेणी संग्रहालय से इन्दौर के लिए रवाना होंगी।