पटना

VIDEO: हिजाब पर बिहार में बवाल, जदयू नेता से मिले ओवैसी के नेता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की ये मांग

ओवैसी की पार्टी AIMIM ने वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब राज्य का मुख्यमंत्री ही इस तरह की हरकत करेगा, तो मुस्लिम महिलाओं की इज्जत और सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2025, 12:19 PM IST
मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटाते नीतीश कुमार।
मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटाते नीतीश कुमार।

महिला आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन के हिजाब मामले पर अब बिहार में सियासी तापमान बढ़ गया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए AIMIM ने लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक सम्मानित महिला आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन के हिजाब को जबरन हटाना हम किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री को इस पर तत्काल माफी मांगनी चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा है: “जब राज्य का एक मुख्यमंत्री इस तरह की हरकत कर सकता है, तो मुस्लिम महिलाओं की इज्जत और सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

सम्मान से सौदा सहन नहीं करेंगे

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सवाल उठाते हुए लिखा है कि क्या बिहार सरकार महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये डालकर उनके आत्म‑सम्मान का सौदा कर रही है? AIMIM इसे सहन नहीं करेगी। AIMIM महिलाओं की इज्जत और हिजाब की हिफ़ाज़त के लिए महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ी है।

जदयू नेता से मिले ओवैसी के नेता

महिला आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन के मामले को लेकर ओवैसी के नेता ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर अपना विरोध व्यक्त किया। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने कहा कि महिलाओं की इज्जत और हिजाब की हिफ़ाज़त के लिए उनकी पार्टी महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद AIMIM ने नीतीश कुमार को समर्थन देने की पेशकश की थी, जिसके बाद पार्टी के सभी विधायक नीतीश कुमार से मिले थे।

कांग्रेस-RJD ने साधा निशाना

सीएम नीतीश कुमार के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कांग्रेस नेता असित नाथ तिवारी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को इस प्रकार की हरकतों के कारण तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। जबकि आरजेडी प्रवक्ता चित्रंजन गगन ने कहा है कि नीतीश कुमार अब बीमार हैं और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

क्या है मामला

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के 1,283 नए आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित करते समय एक मुस्लिम महिला डॉक्टर, नुसरत परवीन, के चेहरे से हिजाब हटाने का प्रयास किया। इस घटना पर उपस्थित सभी नेता हैरान रह गए। मुख्यमंत्री के पीछे खड़े डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Updated on:
16 Dec 2025, 12:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

बिहार में एनकाउंटर पर सियासत तेज: भाई वीरेंद्र बोले- यादव-मुस्लिम निशाने पर, जेडीयू बोली- पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

फेसबुक से मिला सुराग, गाड़ियां रोक मोबाइल टॉर्च के सहारे बीहड़ में घुसी STF; मनेर में कैसे ढेर हुए संजीत हत्याकांड के 3 शूटर?

Tejashwi Yadav New Car: धनतेरस पर नई कार! 80 लाख की लग्जरी गाड़ी में घूमते हुए नजर तेजस्वी यादव