पटना

नीतीश ने दिए सुरक्षा व्यवस्था फिर से उपलब्ध करवाने के निर्देश, राबड़ी ने किया इंकार और लगाए नीतीश पर आरोप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पत्र पर फौरन संज्ञान लिया।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 5:08 PM IST
rabdi devi and nitish kumar
rabdi devi and nitish kumar

(बिहार/पटना): कर्नाटक से चुनाव प्रचार कर लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पत्र पर फौरन संज्ञान लिया। जैसे ही उन्हें पत्र से अवगत कराया गया उन्होंने गृह विभाग से पूरी जानकारी मांगी कि कैसे, क्यों और किस स्तर से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को जीवनपर्यंत आवंटित सरकारी आवास 10सर्कुलर रोड की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किए गए। मुख्यमंत्री ने पूर्व की सुरक्षा व्यवस्था को हर हाल में बहाल करने के निर्देश दिए और इस मामले की पूूरी जानकारी मांगी। नीतीश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह उपलब्ध करवाने का जो निर्देश दिया उसके बाद राबड़ी देवी ने उन पर पलटवार किया और कहा कि जब तक उन्हें सरकार की तरफ से पत्र का कोई जवाब नहीं मिल जाता वह सुरक्षा व्यवस्था वापस नहीं लेंगी। इसी के साथ उन्होंने नीतीश कुमार पर कई आरोप भी लगाए।

जब तक सरकार से नहीं मिलेगा जवाब नहीं लूंगी सुरक्षा-राबड़ी देवी

पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने खुलकर कहा कि पत्र का जवाब जब तक नहीं मिलेगा तब तक सुरक्षा नहीं लूंगी। उन्होंने नीतीश सरकार पर लालू यादव के परिवार को बदनाम करने के आरोप लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गलतबयानी कर रही है कि मेरे आवास पर 106सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने पूछा कि कहां हैं 106सुरक्षाकर्मी?कहा कि लालू यादव पहले भी जेल गए थे पर सुरक्षा नहीं हटाई गई। राबड़ी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के नाते दी गयी बुलेटप्रूफ कार भी जर्जर हालत में है। पूर्व मुख्यमंत्री के नाते मुझे और लालू यादव को अलग-अलग सरकारी बंगले मिलने चाहिए थे पर ऐसा आज तक नहीं हुआ। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मेरे पत्र का जवाब सरकार से जब तक नहीं मिलता तब तक सुरक्षा नहीं लूंगी।

बता दे कि गत मंगलवार को राबड़ी देवी के आवास पर सुरक्षा के लिए तैनात बीएमपी- 2 के 32 कमांडो को पुलिस मुख्यालय की ओर से वापस बुला लिया गया था। सुरक्षकर्मियों को हटाए जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई थी। सुरक्षा हटाने की बात को लेकर लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबडी देवी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा था कि सुरक्षा कर्मियों को हटाने के बाद उनके घर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा किे सुरक्षाकर्मियों को हटाने के बाद यदि उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए राज्य का गृह विभाग और गृह विभाग के मंत्री जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पत्र पर संज्ञान लेते हुए पुलिस मुख्यालय को दौबारा पहले की तरह सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

Published on:
Also Read
View All
छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से भड़के चिराग पासवान, बोले- ‘कुछ क्षेत्रीय नेता ‘ब्रांड भारत’ को नुकसान पहुंचा रहे’

अनंत सिंह के काले चश्मे वाले अंदाज पर होने वाली समधन ने ली चुटकी, बोलीं- गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा

नीतीश कुमार के नाम पर पुल के नामकरण से लालू यादव की आपत्ति पर JDU का पलटवार, कहा- बिहार का नाम ‘चारा-नगर’ रख दें

राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखने पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

बिहार में नीतीश सेतु नाम पर सियासी घमासान, रोहिणी आचार्य बोलीं- लालू यादव ने रखी नींव, उन्हीं के नाम पर हो पुल