पटना में उपवास का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संसद के सत्र को एक महीने तक लगातार बाधित करने का कांग्रेस ने जो कार्य किया वह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे देश के विकास के लिए लाए जाने वाले कई विधेयक नहीं पास कराए जा सके। इसमें बिहार के विकास से जुडे़ कई बिल भी नहीं पारित हो सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बिहार को हरसंभव मदद कर रही है।