पटना

नवादा: भीड़ ने चोर को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

चोरों के घर में घुसते ही परिवार के सभी सदस्य जाग गए। चोरों को देख वह चिल्लाने लगे...
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 5:23 PM IST
Feature image

(पटना): बिहार के नवादा जिले से भीड द्धारा युवक को पीट पीटकर मार देने की ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गांव में घुसे चोरों के एक साथी का गांव वालों ने सोमवार देर रात खुद ही इंसाफ कर दिया। गांव वालों ने युवक को बंधक बनाकर अधमरा होने तक लगातार पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ने बेसुध युवक को अस्पताल पंहुचाया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।


यह मामला नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के लबरपुरा गांव का है। गांव वालों ने एक युवक को पीटपीट कर मार डाला। मृतक का नाम रूपन मांझी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव के संजय राजवंशी के घर में सोमवार रात कुछ चोर घुस आए थे। चोरों के घर में घुसते ही परिवार के सभी सदस्य जाग गए। चोरों को देख वह चिल्लाने लगे।


दो युवक भागने में सफल

घरवालों के शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गये। शोर शराबे के बीच तीन की संख्या में आए चोरों में से दो भाग निकलने में सफल रहे। तीसरे रूपन मांझी को ग्रामीणों ने पीटते पीटते अधमरा कर डाला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो मरणासन्न हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अवैध संबंधों की चर्चाओं को मिल रही हवा

ग्रामीणों में इसे लेकर कानाफूसी भी हो रही है कि मृतक के किसी महिला से अवैध संबंध थे। घर में घुस आने पर घरवालों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है। पुलिस के अनुसार थाने में महज़ यही सूचना मिली थी कि एक चोर को पकड़कर रखा गया है । पुलिस जब पहुंची तो उसे अधमरे हालत में पाया । मृतक का ससुराल पास के ही गांव चांदपुरा में बताया जा रहा है ।

Updated on:
18 Sep 2018, 5:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बिहार: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, एक साथ 15 अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती