10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन स्वास्थ्य समस्याओं के चलते सीएम नीतीश कुमार दिल्ली एम्स में हुए भर्ती

मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए नई दिल्ली स्थित एम्स में मंगलवार को भर्ती हुए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 18 Sep 2018, 2:42 PM IST

nitish kumar

nitish kumar

(पटना):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया है। नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें रखा गया है।


इन समस्याओं से ग्रस्त बताएं जा रहे सीएम

मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए नई दिल्ली स्थित एम्स में मंगलवार को भर्ती हुए। बुखार, आंखों में शिकायत और घुटने में दर्द की परेशानियों से ग्रस्त नीतीश मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किए गये।पटना से सोमवार शाम नई दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। एम्स के सूत्रों ने अभी उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान नहीं जारी किया है।

कयासों पर लगा विराम

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के एम्स में भर्ती होने के बाद से उनके दिल्ली दौरे को लेकर लगाई जा रही अटकलेें थम गई है । मालुम हो कि नीतीश कुमार के दिल्ली आने से पहले ही राजनीतिक गलियारों में दबे स्वर के साथ यह बात सुनाई देने लगी थी कि नीतीश दिल्ली जाकर बीजेपी हाईकमान से मिलकर लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मुद्ये पर बात कर सकते है । जद-यू के अंदरखाने से भी यह बात बाहर आई थी दिल्ली जाकर स्वास्थ्य जांच करवाकर नीतीश बीजेपी नेताओं से मिल सकते है। हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी की नजर अब नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और अस्पताल की ओर से आने वाली मेडिकल रिपोर्ट की ओर है ।

यह भी पढे: लोकसभा चुनाव 2019ः दिल्ली पहुंचे बिहार CM नीतीश, NDA के सीट बंटवारे पर हो फैसला संभव

यह भी पढे: बिहार: जीतन राम मांझी बनेंगे आरजेडी के लिए नई मुसीबत, 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की जताई मंशा