(पटना): बिहार की राजनीति नित नई करवटें लेती दिखाई दे रही है। ताजा मामला राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी और तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने में चाणक्य की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का बयान है। दरअसल, रघुवंश ने एक राजनीतिक गुगली फेंकी है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के नजदीक आने तक राजग के सहयोगी खासतौर पर रालोसपा और लोजपा राजग का साथ छोड़ चुके होंगे। रघुवंश ने कहा कि नीतीश से भाजपा की नजदीकी के चलते असहज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा और शीट शेयरिंग में हिस्सेदारी की कांट-छाट को लेकर आशंकित रामविलास पासवान जल्द ही महागठबंधन के पाले में होंगे।