(पटना): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना 68वां जन्मदिन बेशक वाराणसी में मनाया पर पटना में भी केक काटकर भाजपा नेताओं ने उनके जन्मदिन मनाने के आयोजन किए। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जन्मदिन के केक काटकर रस्म अदा किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तेजस्वी ने भी प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की है। इस बीच भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं। इस दौरान लोगों को मिठाइयां भी बांटी गई।