10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम के जन्मदिन पर कटेगा 6800 किलो का केक

स्वर्णभूमि पार्टी प्लॉट पर सोमवार शाम पांच बजे कार्यक्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 17 Sep 2018, 12:51 PM IST

surat

पीएम के जन्मदिन पर कटेगा 6800 किलो का केक

सूरत.

सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 680 फुट लंबा और 6800 किलो वजन का केक काटने तथा उसे ६८ हजार लोगों के बीच बांटने का रिकॉर्ड बनने जा रहा है। ब्रेडलाइनर बेकरी की ओर से स्वर्णभूमि पार्टी प्लॉट पर सोमवार शाम पांच बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बेकरी के नितिन पटेल ने बताया कि केक में 225 किलो प्रोटीन, 1150 कोको पाउडर, 25 किलो केरेमल, 125 किलो जेल, 1150 किलो मैदा, 1550 किलो चीनी, 350 किलो तेल, 1675 किलो विपक्रीम का उपयोग किया जा रहा है। केक को सोलह डिग्री तापमान पर बनाया जा रहा है। इसे बीस शेफ और तीस जनों का स्टाफ तैयार कर रहा है। अलग-अलग समाज के 680 लोगों को केक काटने का अवसर दिया जाएगा। यह सभी एकता का संकल्प लेंगे।

पौने दो लाख रुपए के मुकुट की चोरी
सूरत. अठवा लाइंस प्लेटिनम रेजिडेंसी के एक मकान में जैन देरासर से पौने दो लाख रुपए का मुकुट चोरी हो गया। पुलिस ने संदेह के दायरे में आई २५-३५ साल की एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मुकुट फ्लेट नम्बर २०१ में बने गृह देरासर में मुनि सुव्रत स्वामी की मूति पर चढ़ाया गया था। सोने के इस मुकुट में हीरे जड़े थे। बुधवार सुबह करीब दस बजे यह चोरी हो गया। जल्पेश दोषी की प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने शनिवार शाम मामला दर्ज किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

नाराज वीवर्स फाइल नहीं करेंगे रिटर्न
सूरत. इनपुट टैक्स क्रेडिट मुद्दे पर सरकार की ओर से अभी तक स्पष्टता नहीं होने से नाराज वीवर्स ने जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं करने का फैसला किया है।
फैडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स एसोसिएशन के सदस्यों की शनिवार को मीटिंग हुई। इसमें इस विषय पर चर्चा हुई। फोगवा के अशोक जीरावाला और मयूर गोलवाला ने बताया कि केन्द्र सरकार आइटीसी के मुद्दे पर वीवर्स से आनाकानी कर रही है। पिछले दिनों वीवर्स का प्रतिनिधिमंडल वित्तमंत्री और अधिकारियों से मिलने दिल्ली गया था। वीवर्स ने 31 जुलाई तक के इनपुट टैक्स क्रेडिट कैरी फॉरवर्ड करने और उसके बाद का इनपुट टैक्स क्रेडिट रिफंड करने की बात कही थी।

उस समय सरकार ने बात मान ली थी, लेकिन बाद में केन्द्र सरकार की ओर से जारी परिपत्र में 31 जुलाई के अंतिम स्टॉक का रिफंड ही आइटीसी में एडजस्ट करने की बात कही गई। बाकी आइटीसी के बारे में स्पष्टता नहीं है। इससे वीवर्स का करोड़ों रुपए का आइटीसी लैप्स होने का भय है। केन्द्र सरकार इस बारे में जब तक स्पष्टता नहीं करेगी, तब तक वीवर्स जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं करेंगे।