इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की तरह नए भारत के निर्माण के लिए पल पल समर्पित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप दीर्घायु हों और ऐसे ही देश की सेवा करते रहें, यही हर भारतवासी की कामना है।