पटना

‘कायर और कमजोर सरकार है’, कुलगाम हमले पर पप्पू यादव का केंद्र पर हमला

Kulgam Attack: कुलगाम में CRPF पोस्ट पर हुए हमले को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा समेत कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए इसे कमजोर सरकार बताया।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 12:53 PM IST
धार टीआइ दिलीप पुरी (Photo Source - Patrika)
धार टीआइ दिलीप पुरी (Photo Source - Patrika)

Pappu Yadav on Kulgam Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF पोस्ट पर हुए हमले को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पिछले वर्षों में हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। इसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में छोटे-बड़े 100 से ज्यादा हमले हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद सरकार की ओर से पर्याप्त जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जवानों की जान जा रही है और सरकार चुप है।

‘यह कमजोर सरकार है’

बता दें कि पप्पू यादव ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि यह एक 'कायर और कमजोर सरकार' है, जो किसानों, GST, नोटबंदी, महंगाई, रोजगार और राष्ट्रीय सुरक्षा समेत हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने चीन का भी जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि चीन भारतीय क्षेत्र में घुस आया, लेकिन सरकार की ओर से कोई प्रभावी प्रतिक्रिया नहीं दी गई। उन्होंने पाकिस्तान को चीन, रूस और अमेरिका से कथित समर्थन मिलने का भी दावा किया।

पुलवामा और पहलगाम हमलों का किया जिक्र

कुलगाम हमले पर गुस्सा जाहिर करते पप्पू यादव ने पुलवामा और पहलगाम हमले को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि
भारत ने इससे पहले ऐसे बड़े हमले नहीं देखे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने आदिवासियों और गरीबों को भी निशाना बनाया है और उनके अधिकार छीने गए हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी परिस्थितियों ने 'अर्बन नक्सलिज्म' के लिए माहौल तैयार किया है।

कुलगाम में CRPF जवानों पर हुआ था हमला

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF के एक नाके पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी। इस हमले में तीन CRPF जवान घायल हुए थे। हमलावर गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए थे। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में तलाशी और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। अब इस घटना को लेकर विपक्ष सवाल करने लगा है। इसी क्रम में
पप्पू यादव ने भी केंद्र सरकार की सुरक्षा नीति और आतंकवाद से निपटने के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

Updated on:
12 Nov 2026, 12:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रशांत किशोर का BJP पर निशाना, बोले- 15 साल से ब्राह्मण विधायक, फिर भी नहीं सुधरे हालात; मुस्लिमों की नाराजगी पर भी उठाए सवाल

सोनिया गांधी की किताब पर संजय झा का पलटवार- नीतीश ने बनाई INDIA गठबंधन की जमीन, फिर उन पर निजी हमला क्यों?

बिहार: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, एक साथ 15 अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

तेजस्वी यादव ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए