पटना

‘मांझी-चिराग-उपेंद्र जी, बिहार को चरागाह न बनने दें’, विपक्षी नेता की अपील; कहा- निशांत कुमार को…

Bihar Politics: पप्पू यादव ने एनडीए के गैर-भाजपा नेताओं से अपील करते हुए कहा है कि अगर नीतीश कुमार पद छोड़ते हैं, तो उनके बेटे निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को भारतीय जनता पार्टी के लिए चारागाह बनने से बचाया जाना चाहिए।
2 min read
• •
Mar 05, 2026
Feature image
नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत के साथ। फोटो-आईपीआरडी

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्य की सत्ता छोड़कर राज्य सभा जाने के लिए तैयार हैं। होली से शुरू हुई अटकलें अब हकीकत में बदल गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश ने खुद सोशल मीडिया पर लिखा कि वह राज्यसभा सदस्य बनना चाहते हैं। जिसके बाद अब चर्चा है कि नीतीश के इस्तीफे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पहली बार भाजपा के पास जा सकती है और नीतीश के बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इस बीच, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने NDA में गैर-भाजपा पार्टियों से एक बड़ी अपील की है।

बीजेपी के लिए बिहार का दरवाजा बंद करें

पप्पू यादव ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। उन्होंने एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ राजद सुप्रीमो लालू यादव से भी मार्मिक अपील की है। पप्पू यादव ने लिखा, 'मांझी जी, चिराग जी, लालू जी, उपेंद्र जी… बिहार को BJP का चरागाह न बनने दें। एकमत से निशांत जी को बिना शर्त समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। भाजपा के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें। भविष्य की राजनीति आपस में फरिया लेंगे, इतिहास में अमर हो जाओगे और बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बन जाओगे।'

भाजपा पर धोखे का आरोप

पप्पू यादव ने एक अन्य पोस्ट में भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए उसे हिंदू धर्म की ठेकेदार पार्टी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने होली के पावन मौके पर अपने सबसे पुराने साथी (नीतीश कुमार) को धोखा दिया है।

पप्पू यादव ने लिखा, 'हिन्दू धर्म की ठेकेदार पार्टी ने होली के दिन अपने सबसे पुराने साथी को धोखा दिया। होली में पराए अपने हो जाते हैं, लेकिन BJP अपनों की पीठ में छूरा घोंप पराया बना प्राण ले लेती है।"

पप्पू यादव ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को भी आगाह करते हुए आगे लिखा,' चंद्रबाबू नायडू जी सावधान! नीतीश जी के नाश का षड्यंत्र रचने वाला आपके लिए साजिश रचे उससे पहले सचेत हो जाओ आप।'

निशांत कुमार सबसे शालीन सीएम साबित होंगे- पप्पू यादव

इससे पहलू बुधवार को पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा था कि नीतीश कुमार जी से बेहतर NDA गठबंधन में दूसरा कोई CM का चेहरा नहीं। अगर नीतीश जी नहीं तो फिर निशांत जी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, BJP में तो जो भी दावेदार बताए जा रहे हैं, उनमें कोई बिहार के भविष्य के लिए सही साबित नहीं होंगे। निशांत सबसे शालीन, सभ्य, सुशील CM साबित होंगे।

नीतीश कुमार के लिए आया था जनादेश

पप्पू यादव ने यह सवाल भी उठाया कि जब जनता ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए जनादेश दिया था, तो मात्र तीन महीने में भाजपा उस जनादेश का हरण क्यों कर रही है? उन्होंने चेतावनी दी कि जनादेश का यह अपमान भाजपा को बहुत भारी पड़ेगा और आने वाले समय में पार्टी का समूल नष्ट होना तय है।

Updated on:
05 Mar 2026 01:02 pm
Published on:
05 Mar 2026 12:35 pm
Also Read
View All
पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव को SDPO की गाड़ी में ले गई पुलिस

RJD के ब्लॉक प्रदर्शन पर JDU महासचिव का तंज, बोले- मोटे होते जा रहे हैं तेजस्वी, पैदल घूमेंगे तो चर्बी मिटेगी

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा- बांकीपुर से शुरू बदलाव का दौर रुकेगा नहीं, शिक्षकों-युवाओं से किए बड़े वादे

रोहिणी आचार्य-साधु यादव मुलाकात पर रामकृपाल यादव बोले- मामा ने बेटी की तरह पाला है, लंबे समय बाद लौटी हैं तो क्यों न मिलें?

विपक्ष के मार्च पर BJP का तंज, मृत्युंजय तिवारी बोले- सत्ता के लिए मछली की तरह तड़प रहे, 25 साल सड़क पर ही रहेंगे