पटना सिविल कोर्ट में हथियार के साथ प्रवेश कर रहे दो में से एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया गया है। युवक के पास से पिस्टल और आठ गोलियां भी मिले हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बिहार के 5 जिलों में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बीच पटना सिविल कोर्ट से एक युवक को हथियार और आठ गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार युवक का नाम पीयूष है, जो कि वैशाली का रहने वाला है। इस घटना के बाद सिविल कोर्ट में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर टाउन डीएसपी 1 पहुंचे हैं, जो कि गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस गिरफ्तार युवक से जानने का प्रयास कर रही है कि वो हथियार लेकर क्यों कोर्ट पहुंचा था? उसके निशाने पर कौन था। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पटना सिविल कोर्ट परिसर में दो अपराधी हथियार और गोलियों के साथ प्रवेश करने की फिराक में थे। लेकिन, गेट पर तैनात ASI प्रमोद कुमार रजक ने कोर्ट में प्रवेश करते समय चेंकिंग के दौरान दोनों युवकों को पकड़ लिया। लेकिन, दो में से एक फरार हो गया। जबकि पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। पटना के टाउन DSP 1 राजेश रंजन के अनुसार ‘पकड़े गए आरोपी का नाम पीयूष है, जो कि वैशाली का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि वो हथियार लेकर कोर्ट परिसर में क्यों आया था? उसके निशाने पर कौन हैं? और जो फरार हुआ उसका नाम पता क्या है। STF और स्थानीय थाने की पुलिस इन प्रश्नों का जवाब एकत्रित करने में लगी है।
यह घटना को पटना पुलिस उस धमकी से देख रही है। जिसमें कहा गया था बिहार के 5 जिलों के सिविल कोर्ट को बम से उड़ा दिया जायेगा। हालांकि भागलपुर, सीवान, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर सिविल कोर्ट उड़ाने की धमकी दी गई थी। उक्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी जेलों में अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी कोर्ट परिसर और आस-पास के इलाकों की बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दी गई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।