पटना

Patna Coaching War: खान सर Vs रोशन सर, जानें छात्रों को कौन दे रहा सबसे सस्ती कोचिंग?

Patna Coaching War: पटना में खान सर और रौशन आनंद के कोचिंग संस्थानों के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। दोनों शिक्षकों के समर्थक छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। खान सर ने कम फीस में पढ़ाने को लेकर हमला होने का आरोप लगाया है, जिसके बाद दोनों की कोचिंग फीस चर्चा का विषय बन गई है।

2 min read
Jun 05, 2026
fee fight
फोटो -(AI Generated)

Patna Coaching War: पटना में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। दोनों संस्थानों के छात्रों की एंट्री के बाद यह मामला सड़क तक पहुंच गया है। छात्र अपने-अपने शिक्षकों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं और एक-दूसरे के दावों को गलत बता रहे हैं। खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर फायरिंग, तोड़फोड़ और मारपीट की खबर के बाद बुधवार को उनके समर्थक छात्र सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, गुरुवार को खान सर के कोचिंग संस्थान में पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर उनके संस्थान के हजारों छात्र भी सड़क पर उतर आए।

किसके कितने हैं फीस

मंगलवार रात खान सर ने दावा किया था कि वह कम फीस में पढ़ाते हैं और इसी वजह से रौशन आनंद तथा उनके समर्थकों ने उनके कोचिंग संस्थान पर हमला किया। ऐसे में फीस को लेकर भी बहस तेज हो गई है। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन छात्रों को अधिक किफायती दर पर कोचिंग उपलब्ध करा रहा है।

कोर्स के नाम खान सर के फीसरौशन आनंद सर के फीस
बीपीएससी- ऑन लाइन45005000
बीपीएससी- ऑफ लाइन2000010000
बिहार दारोगा- ऑन लाइन299999
बिहार दारोगा- ऑफ लाइन60002999
NCERT बैच- ऑन लाइन15001000
NCERT बैच- ऑफ लाइन25001000
बिहार पुलिस- ऑन लाइन500999
बिहार पुलिस- ऑफ लाइन49992100

ऑनलाइन में खान सर, ऑफलाइन में रौशन सर सस्ते

ये आंकड़े दोनों संस्थानों के ऑनलाइन पोर्टल से लिए गए हैं। इनके अनुसार ऑनलाइन कोचिंग के मामले में खान सर की फीस रौशन आनंद की तुलना में थोड़ी कम है। वहीं, ऑफलाइन कोचिंग की फीस रौशन आनंद के संस्थान की अपेक्षाकृत खान सर के कोचिंग से कम है।

कोचिंग रिजल्ट पर छिड़ी जंग

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम को इस विवाद की मुख्य वजह माना जा रहा है। मंगलवार को 19,838 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी हुआ। इसके बाद खान सर ने दावा किया कि सफल हुए उम्मीदवारों में करीब 12,000 उनके छात्र हैं। वहीं, ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद ने दावा किया कि उनके संस्थान के 10,000 छात्रों का चयन हुआ है। इन दावों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद गहरा गया।

Updated on:
05 Jun 2026 08:02 am
Published on:
05 Jun 2026 07:34 am