Crime News पटना पुलिस ने गौतम पर गोली चलाने वाले अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक ने अपनी प्रेमिका के लिए 29 अगस्त को गौतम को गोली मारकर जख्मी कर दिया था।
Crime News पटना में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के लिए एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उसकी प्रेमिका अपने एक्स बॉयफ्रेंड से बात किया करती थी। मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। इससे नाराज होकर प्रेमी ने युवक को गोली मार दी। यह वाक्या 29 अगस्त की है। मंगलवार को पटना पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।
यह घटना पटना के रामकृष्ण नगर इलाके के भूपतिपुर का है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन उसे घायल गौतम ने कॉल कर पटना कॉन्वेंट स्कूल के पास बुलाया था। इस दिन बाइक से अभिषेक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचा था। इसको लेकर हम दोनों के बीच खूब गाली-गलौज हुई। इसके बाद अभिषेक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर उसके घर सिपारा छोड़ने गया। फिर उधर से पिस्टल साथ लेकर आया। गौतम से जिस जगह विवाद हुआ, वहां दोबारा गया और सीधे गौतम की गर्दन में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
अभिषेक ने पुलिस को बताया कि UPSC, CDS की वो तैयारी कर रहा है। पिछले दो साल से उस लड़की से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था। जबकि गौतम से उसका पिछले 8 साल से अफेयर था। लड़की गौतम और अभिषेक दोनों से बातचीत करती थी। जो कि अभिषेक को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और दोनों एक दूसरे को रास्ते से हटाने में लग गए थे।
एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में शामिल बाइक और हथियार बरामद किया है। उसकी निशानदेही पर शराब की बोतल भी मिली है। शराब के रुपए से हथियार खरीदे थे। इसके अन्य 7 साथी फिलहाल फरार हैं। घटना को अंजाम देने के बाद पहले जहानाबाद भागा था। फिर वहां से अरवल भाग गया था। अभिषेक की अरवल से गिरफ्तारी हुई है।
अभिषेक के घर पर पुलिस ने छापेमारी की तो इसके भाई आदित्य के पास से 9mm की 6 गोली बरामद की गई। इसको लेकर बेऊर थाने में केस दर्ज किया गया है। अभिषेक की निशानदेही पर परसाबाजार थाना क्षेत्र के एतवारपुर में गैंग के दूसरे सदस्यों के यहां छापेमारी की गई तो दो पिस्टल, 4 मैगजीन, 4 कारतूस, 1 खोखा, 1 बाइक, 2 मोबाइल, 220.980 विदेशी शराब, 2000 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सदर डीएसपी 2 के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था।