पटना

पटना हॉस्टल कांड: डॉक्टर–नर्स के बयानों में विरोधाभास, गर्ल्स हॉस्टल में कार से आने वालों का फुटेज मिला

पटना हॉस्टल कांड: डॉक्टर सतीश के साथ साथ ऐसे ही कुछ सवाल एसआईटी ने उनके नर्सिंग स्टॉफ से भी पूछे? सूत्रों का कहना है कि दोनों के बयानों में विरोधाभाष हैं। आज दोनों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ किया जायेगा।
2 min read
Jan 20, 2026
पटना हॉस्टल कांड | Patna NEET student rape-murder case
पटना हॉस्टल कांड (फोटो- Rohini Acharya X)

पटना में NEET छात्रा के साथ हुई कथित हैवानियत मामले में एसआईटी को सोमवार को एक अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि विशेष जांच टीम (SIT) ने छात्रा के फोन का वाट्सऐप चैट वापस पा लिया है, जिसको जानबूझकर मिटा दिया गया था। पुलिस को इस चैट्स में कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। पुलिस अब हॉस्टल संचालक मनीष रंजन के करीबियों, वार्डेन और अन्य कर्मचारियों के मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल रही है। ताकि वारदात की कड़ियों को एक दूसरे से जोड़ा जा सके। पुलिस संदिग्ध नंबरों की सूची तैयार कर रही है। जिनसे छात्रा की अक्सर बातचीत होती थी। इसके साथ ही पुलिस ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर खड़ी रहने वाली संदिग्ध गाड़ियों के के नंबर भी एकत्रित कर रही है। जो कि अक्सर हॉस्टल के बाहर खड़ी रहती थी।

डॉक्टर–नर्स के बयानों में विरोधाभास

विशेष जांच टीम (SIT) ने सोमवार को डॉ. सतीश से लंबी पूछताछ की। एसआईटी ने डॉक्टर सतीश से यह जानने का प्रयास किया कि जब पहली बार NEET तैयारी कर रही छात्रा आपके हॉस्पिटल लाई गई तो उसकी हालत कैसी थी? आपके हॉस्पिटल की डॉक्टर ने कहा, छात्रा के साथ रेप नहीं हुआ है, किस आधार पर कहा? पुलिस को क्या आपने बताया कि छात्रा के शरीर पर 12 से 15 चोट के निशान हैं?, पीठ नीली पड़ गई है, चेस्ट पर नोचा गया है? क्या आपने ये बताया कि छात्रा को ब्लीडिंग हो रही है, उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान हैं?, सेम डे ही आपने यह क्यों नहीं स्पष्ट किया कि लड़की के साथ कुछ गलत हुआ है, उसे पीएमसीएच ले जाइए। इसके साथ साथ इलाज के दौरान कौन-कौन सी मेडिकल प्रक्रियाएं अपनाई गईं, रिपोर्ट किस आधार पर तैयार की गई और पूरे घटनाक्रम में समय क्या रहा। ऐसे कई सवाल एसआईटी ने डॉक्टर सतीश से पूछे।

हॉस्पिटल और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फर्क

डॉक्टर सतीश के साथ साथ ऐसे ही कुछ सवाल एसआईटी ने उनके नर्सिंग स्टॉफ से भी पूछे? सूत्रों का कहना है कि दोनों के बयान मेल नहीं खाने पर आज दोनों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ किया जायेगा। सूत्रों का कहना है कि हॉस्पिटल की रिपोर्ट और PMCH की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा फर्क है। प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की रिपोर्ट में दुष्कर्म की कोई चर्चा नहीं है। इसके साथ ही न ही प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट या ज्यादा ब्लीडिंग का जिक्र है। जबकि PMCH में गठित मेडिकल बोर्ड की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर कई गंभीर चोटें, डॉक्टरों ने गर्दन, कंधे और चेस्ट पर नाखून के निशान की चर्चा किए हैं। प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान की चर्चा है।

Published on:
20 Jan 2026 08:08 am