पटना

Patna Heavy Rain: बारिश से पटना हुआ पानी पानी, पॉश कॉलनी से लेकर कंकड़बाग तक हर जगह दिखा एक ही नजारा

Patna Heavy Rain पटना में रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक हुई बारिश से पूरा शहर पानी पानी हो गया है। पॉश कलॉनी से लेकर कंकड़बाग तक हर इलाके में जल जमाव की स्थित उत्पन्न हो गई है। निचले इलाके में रहने वाले लोगों के घर में पानी घुस गया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2025, 12:18 PM IST
Patna Heavy Rain
पटना हुआ पानी-पानी। फोटो पत्रिका

Patna Heavy Rain पटना समेत बिहार के कई जिलों में रविवार की रात से बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत तो जरूर मिली है। लेकिन, पटना में पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। इससे सोमवार को राजधानी पटना का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। पटना जंक्शन समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों में जल-जमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पटना हुआ पानी पानी

अस्‍पताल परिसरों में भी पानी भर गया है, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम सूत्रों के अनुसार पटना के 150 से अधिक मोहल्लों और कॉलोनियों में जलजमाव की स्थिति है। पटना में बारिश के बाद जल जमाव ने पटना के खराब ड्रेनेज सिस्टम और नगर निगम की पोल खोल कर रख दिया है। कांग्रेस नेता असित नाथ तिवारी ने कहा कि नालों और नालियों की उचित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी ठीक से निकल नहीं पा रहा है। इसके कारण पूरा शहर पानी पानी हो गया है।

पॉश इलाकों में भी घुसा पानी

बारिश का पानी शहर के कई पॉश इलाके में भी घुस गया है। इससे वे अपने घरों में कैद हो गए हैं। कुर्जी, कुम्हरार, टीचर्स कॉलोनी, शांति मार्केट, कंकड़बाग, और कस्तूरबा कॉलोनी जैसे कॉलनी में घुटने तक पानी लगा है। इसी प्रकार पटना जंक्शन, डाकबंगला चौराहा, जीपीओ गोलंबर, न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी, राजेंद्र नगर, बाजार समिति, किदवईपुरी जैसे इलाके में भी जल जमाव के कारण लोग को कहीं आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

Updated on:
29 Jul 2025, 12:18 PM IST
Published on: