पटना

पटना के पॉश होटल में छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले10 युवतियां रेस्क्यू, एक युवक गिरफ्तार, होटल संचालक फरार

पटना पुलिस ने गुरुवार देर रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक पॉश होटल में छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। कार्रवाई में 10 महिलाओं और युवतियों का रेस्क्यू किया गया, जबकि एक युवक को हिरासत में लिया गया। होटल संचालक समेत कुछ लोग मौके से फरार हो गए।
2 min read
Jul 03, 2026
prostitution going on at home boys and girls found in objectionable condition including contraceptives
देह व्यापार का पर्दाफाश। प्रतीकात्मक तस्वीर

पटना पुलिस ने गुरुवार देर रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक पॉश होटल में छापेमारी कर देह व्यापार के कथित धंधे का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं और युवतियों के साथ एक युवक को हिरासत में लिया। वहीं, छापेमारी की भनक लगते ही होटल संचालक समेत कुछ अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में लंबे समय से कथित तौर पर देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने पहले होटल की रेकी की और पर्याप्त जानकारी जुटाने के बाद गुरुवार देर रात छापेमारी की। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

देह व्यापार की सूचना पर होटल में रेड

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गांधी मैदान के पॉश इलाके स्थित इस होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों और कथित देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इन सूचनाओं के आधार पर पश्चिमी पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकेत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुरुवार देर रात होटल में छापेमारी की।

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे में कुछ लोग आपत्तिजनक स्थिति में शराब पार्टी कर रहे थे। अचानक पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान होटल संचालक समेत कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि अन्य को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

10 युवतियों का रेस्क्यू, एक युवक हिरासत में

पुलिस के अनुसार, होटल से पकड़े गए सभी लोगों को गांधी मैदान थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। महिलाओं से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वे कब और किन परिस्थितियों में इस कथित देह व्यापार से जुड़ीं, यह गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 महिलाओं और युवतियों का रेस्क्यू किया है, जबकि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। होटल के कमरे से शराब सहित अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
03 Jul 2026 10:51 am
Published on:
03 Jul 2026 09:20 am