पटना

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: प्रत्याशी की योग्यता तय, कैंपस में चुनावी माहौल गरमाया

पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की घोषाणा के बाद विश्वविद्यालय परिसर में सक्रियता बढ़ गई है। संभावित प्रत्याशी छात्रों को अपने स्तर से गोलबंद करने में लगे हैं

2 min read
Feb 06, 2026
पटना विश्वविद्यालय- फोटो Patna University FB

पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की घोषणा के बाद परिसर में अब चुनावी माहौल बनने लगा है। छात्र संगठनों के वो उम्मीदवार जो इस दफा चुनाव लड़ना चाह रहे हैं वो सक्रिय हो गए हैं। इधर, छात्र संगठन उनपर दांव लगाना चाह रही है जिनकी विश्वविद्यालय में छवि साफ हो। ताकि उनके नाम पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं हो। इसको लेकर छात्र संगठनों की भी सक्रियता विश्वविद्यालय में बढ़ गई है। दरअसल, विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संघ चुनाव नियमावली में इस दफा चुनाव में खड़े होने वाले छात्रों की कक्षाओं में उपस्थिति और आचरण की भी जांच का प्रवधान किया गया है। इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से नियमावली जारी कर दिया गया है। इसके तहत उम्मीदवार पर किसी का आरोप या प्राथमिकी नहीं होना चाहिए और उम्मीदवारों की सर्वप्रथम कक्षाओं में 75 प्रतिशत के आस पास उपस्थिति होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित, कैंपस में शुरू हुई सियासी सरगर्मी

कब मिलेगा नॉमिनेशन फार्म ?

छात्र संघ चुनाव के लिए नॉमिनेशन फार्म 11 से 14 फरवरी तक मिलेगा। जो छात्र चुनाव लड़ना चाहते हैं उनको 16 से 18 फरवरी तक इसको भरकर जमा करना होगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार नामिनेशन फार्म में तीन चीजों पर विशेष फोकस किया जायेगा। पहला उम्मीदवार की कक्षाओं में उपस्थिति, विभाग या कालेज में उनका आचरण और उम्मीदवार आरोपित तो नहीं हैं। इसके बाद ही उनका नामिनेशन स्वीकार किया जायेगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी कालेजों और विभागों से नामांकित सूची के अलावा छात्र-छात्राओं की कक्षाओं की उपस्थिति सूची मांगी गई है। ताकि उम्मीदवारों की कक्षाओं में उनकी उपस्थिति की जांच की जा सके।

कमेटी गठित

पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से 14 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। प्रो. शंकर कुमार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रो. खगेंद्र कुमार को एडवाइजर, डा. वीरेंद्र प्रसाद और प्रो. एनके झा को आब्जर्वर बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 11 सदस्यों की एक और टीम होगी। जिसमें जूलाजी विभाग के हेड प्रो. परिमल कुमार खान, मगध महिला कालेज के प्राचार्य प्रो. एनपी वर्मा, भूगोल विभाग के प्रो. नजीम, उर्दू विभाग के हेड प्रो. सूरज देव सिंह, अप्लाएड इकोनामिक्स एंड कामर्स के हेड प्रो. एसबी लाल, पटना ला कालेज के डा. सलीम जावेद,आर्ट कालेज की प्राचार्य डा. राखी कुमारी और पटना वीमेंस कालेज की प्राचार्य सिस्टर एम. रश्मी एसी शामिल हैं। पटना कालेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार, बीएन कालेज के प्राचार्य डा. राजकिशोर प्रसाद, साइंस कालेज की प्राचार्य प्रो. अलका, पटना ट्रेनिंग कालेज के प्राचार्य प्रो. वासे जफर, पटना वीमेंस ट्रेनिंग कालेज की प्राचार्य प्रो. मनोव्वर जहां। चुनाव 28 फरवरी को होना है।

ये भी पढ़ें

PUSU Election 2026: 14 क्षेत्रों में मुकाबला, 22 काउंसिल मेंबर्स चुनेंगे छात्र; वीमेंस कॉलेज में सबसे अधिक सीटें

Updated on:
06 Feb 2026 11:39 am
Published on:
06 Feb 2026 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर