पटना

Patna University छात्रसंघ चुनाव में घमासान: प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, बागियों ने बढ़ाई एबीवीपी की मुश्किलें

Patna University छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

2 min read
Feb 24, 2026
छात्र संघ का चुनाव प्रचार तेज। फोटो-पत्रिका

पटना यूनिवर्सिटी (Patna University) छात्र संघ का 28 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर छात्र संघ की ओर से प्रचार अब तेज हो गया है। छात्रों को अपने पक्ष में वोटिंग करने के लिए प्रत्याशी ने गोलबंदी शुरू कर दी है। छात्र संघ के प्रत्याशी छात्रों से चुनाव जीतने पर उनकी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दे रहे हैं। हालांकि, इस बार उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती बागी प्रत्याशी बनकर उभरे हैं। चुनाव मैदान में बागियों की मौजूदगी से सभी दलों के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। फिलहाल छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (एबीवीपी) का कब्जा है, लेकिन इस बार उसे कड़ी टक्कर मिल रही है। एबीवीपी से जुड़े चार कार्यकर्ता टिकट नहीं मिलने के बाद बागी बनकर चुनाव मैदान में उतर गए हैं, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प होता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें

PUSU Election 2026: चंदा नहीं तो गोली! वर्चस्व की लड़ाई में सुलगा कैंपस, छात्रसंघ चुनाव टला

बागियों ने बढ़ाई एबीवीपी की मुश्किलें

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी (ABVP) ने अनुष्का को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसको लेकर छात्र संघ के नया टोला स्थित एबीवीपी (ABVP) कार्यालय में जमकर मारपीट हुआ था। लंबे समय से टिकट का इंतजार कर रहे छात्रों को टिकट नहीं मिलने पर वे आक्रोशित हो गए थे। संगठन प्रभारी के सामने ही छात्रों के दो गुट इस मामले पर उलझ गए थे। सूत्रों का कहना है कि मारपीट के साथ साथ गोली बारी भी हुई थी। इस मामले में कई लोगों को खिलाफ पटना के पीरबहोर थाना में एफआईआर भी दर्ज हुआ था। हालांकि संगठन के सीनियर नेताओं ने सभी को शांत कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन,आक्रोशित छात्रों ने उनकी एक बात नहीं मानी। हंगामा के बाद पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी (ABVP) के चार प्रमुख दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कर दिया। उनके चुनाव मैदान में आने से एबीवीपी (ABVP) को पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर संगठन और संगठन के बाहर से चुनौती मिल रहा है।

एनएसयूआई से मिल रही कड़ी टक्कर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को इस बार पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पर सबसे कड़ी टक्कर NSUI से मिल रही है। NSUI ने इस दफा अध्यक्ष पद पर शांतनु को चुनाव मैदान में उतारा है। हालांकि पिछली दफा अध्यक्ष पद पर एबीवीपी (ABVP) के प्रत्याशी को जीत मिल थी। तब पहली बार कोई महिला अध्यक्ष बनी थी। इसको देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने एक बार फिर महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताया।और अनुष्का शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं छात्र जदयू की तरफ से प्रिंस कुमार, राजद की तरफ से संटू कुमार चुनाव मैदान में हैं।

सेंट्रल पैनल पर 41 उम्मीदवार मैदान में

छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल पैनल पर 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद पर 11, उपाध्यक्ष पर 8, महासचिव पर 9, संयुक्त सचिव पर 6 और कोषाध्यक्ष पद पर 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले शनिवार को पटना यूनिवर्सिटी के साइंस कॉलेज में शिक्षक के साथ मारपीट के बाद चुनाव कार्य से अलग रहने का फैसला किया था। शिक्षक संघ के दबाव में आकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिए थे। इसका आदेश भी जारी कर दिए गए थे। लेकिन, छात्रों के द्वारा माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने के अश्वासन के बाद चुनाव करवाने पर सहमति बनी थी। पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ का चुनाव 28 फरवरी को होना है।

ये भी पढ़ें

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: बमबाजी के आरोपी भी मैदान में? चंदे के लिए चली गोली, पुलिस ने खंगाले हॉस्टल

Published on:
24 Feb 2026 08:13 am
Also Read
View All

अगली खबर