
पटना विश्वविद्यालय- फोटो Patna University FB
PUSU Election 2026 पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव में अनुशासनहीनता और नॉमिनेशन नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए छात्र संघ चुनाव रद्द कर दिया है। पटना यूनिवर्सिटी की ओर से इसको लेकर शनिवार की शाम में नोटिश जारी कर दिया गया है। पटना विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में छात्र संघ की ओर से चुनाव के नाम पर जबरन वसूली, वर्चस्व को लेकर मारपीट, यूनिवर्सिटी ने प्रेसिडेंशियल से पहले पटना वीमेंस कॉलेज के पास हंगामा को प्रमुख कारण माना है।
पटना विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले से चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को बड़ा झटका लगा है। पीयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। 28 फरवरी को वोटिंग होना था। लेकिन वोटिंग से एक सप्ताह पहले ही पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव को स्थगित कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसको लेकर शनिवार की शाम को अधिसूचना भी जारी कर दी गई। इसमें कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से यूनिविर्सिटी परिसर में अमर्यादित एवं अप्रत्याशित घटनाएं हुईं है। छात्रों ने चुनाव आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया है। इन घटनाओं के चलते छात्र संघ चुनाव 2025-26 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
पीयू प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में छात्रों का एक गुट बिना अनुमति के प्रवेश कर गया। कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी किया गया। पीयू प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। इसके साथ ही नोटिस में कहा गया कि प्रेसिडेंशियल डिबेट से पहले छात्र संघ से जुड़े नेता पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में प्रवेश कर प्रचार प्रसार करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने हंगामा किया गया। इसको देखते हुए पीयू प्रशासन की ओर से पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में होने वाले प्रेसिडेंशियल डिबेट को रद्द कर दिया था।
पीयू प्रशासन का कहना है कि निर्धारित समयावधि से पहले ही महंगी गाड़ियों से कैंपेन शुरू कर दिया गया था। छपे हुए बैनर पोस्टर का इस्तेमाल कर नियमों की धज्जियां उड़ाने लगे थे। शनिवार की सुबह पटना साइंस कॉलेज की एक क्लास में घुसकर छात्र संघ से जुड़े छात्रों ने शिक्षक के साथ मारपीट किया। इन्हीं अप्रत्याशित घटनाओं की वजह से चुनाव को टाला गया है।
Updated on:
21 Feb 2026 09:26 pm
Published on:
21 Feb 2026 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
