
Holi Special Train बिहार के बाहर रहने वाले लोगों को होली में अपने घर आने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। होली में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 21 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ताकि होली में अपने घर आने वाले यात्रियों को बिना कोई परेशानी के वे होली में अपने घर पहुंच सके। इसके अतिरिक्त मंडल के प्रमुख स्टेशनों में शामिल दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, किऊल तथा झाझा इत्यादि स्टेशनों पर होली त्योहार मनाने के लिए आने वाले प्रवासी बिहारी रेल यात्रियों की सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
ट्रेन नंबर- 08439: पुरी - पटना 28 फरवरी से 28 मार्च तक तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
ट्रेन नंबर 08440: पटना - पुरी के बीच 1 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
ट्रेन नंबर 08861 गोदिया - पटना 2 मार्च सोमवार को, ट्रेन नंबर 08862 पटना से गोंदिया के बीच 3 मार्च मंगलवार को चलेगी।
ट्रेन नंबर 03293 पटना - नई दिल्ली 5 मार्च से 15 मार्च 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।
ट्रेन नंबर 03294 नई दिल्ली -पटना 6 मार्च से 16 मार्च 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।
ट्रेन नंबर 03253 पटना - चर्लापल्ली - 9 मार्च से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी।
ट्रेन नंबर 03254 चर्लापल्ली - पटना 11 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
ट्रेन नंबर 03255 चर्लापल्ली - पटना 13 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
ट्रेन नंबर 02397 शेखपुरा से आनन्दविहार (टर्मिनल) 8 मार्च से 15 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार चलेगी।
ट्रेन नंबर 02398 आनन्दविहार (टर्मिनल) शेखपुरा के बीच 9 मार्च से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
Updated on:
21 Feb 2026 10:24 am
Published on:
21 Feb 2026 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
