पटना

 Voter adhikar yatra: वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल, जानें यात्रा कब पहुंचेगी मधुबनी

Voter adhikar yatra राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सपा नेता अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। प्रियंका गांधी वोटर अधिकार यात्रा में 26 अगस्त को मधुबनी में शामिल होंगी।
2 min read
Aug 24, 2025
Priyanka Gandhi Vadhra on Israel Mass Killing
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Photo:Ians)

Voter Adhikar Yatra: पूर्णियां में राहुल गांधी के बाइक से अपनी यात्रा करते दिखे। वीडियो में राहुल गांधी के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी बैठे दिख रहे हैं। दोनों लोग हेलमेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता सड़क पर मोटरसाइकिल लेकर चल रहे हैं। उनक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों राहुल गांधी के बाइक के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं।

प्रियंका और अखिलेश भी होंगे शामिल

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। प्रिंयका गांधी 26 अगस्त को मधुबनी में इस यात्रा में शामिल होंगी। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से मतदाता सूची में हेरा फेरी और बिहार में वोटर लिस्ट में लोगों के नाम काटने को लेकर वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में बड़ी संख्या लोग पहुंच रहे हैं। इस यात्रा में विपक्ष के भी सभी नेता भी शामिल हैं।

मधुबनी में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

मधुबनी जिला कोर्डिनेटर एवं राजस्थान के पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर ने यात्रा को लेकर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 26 अगस्त को मधुबनी पहुंच रही है। कांग्रेस सांसद और राहुल गांधी की छोटी बहन प्रियंका गांधी 26 अगस्त को वोटर अधिकार यात् में शामिल होंगी। वोटर अधिकार यात्रा आज पूर्णिया पहुंची है। यात्रा सुबह में पूर्णिया से अररिया के लिए निकली थी। अररिया में राहुल गांधी प्रेस बात करने के बाद अपनी यात्रा को लेकर आगे बढ़ेंगे। पूर्णिया में राहुल गांधी बाइक चलाते दिखे। हालांकि वे अपनी यात्रा खुली जीप से शुरू की थी।

वोटर अधिकार यात्रा का एक सप्ताह पूरा

बिहार में कथित 'वोटचोरी' के खिलाफ राहुल गांधी की “वोटर अधिकार यात्रा” का पहला हफ़्ता पूरा हो गया। यात्रा में बड़ी संख्या भीड़ उमड़ रही है। इसको देखते हुए कांग्रेस के साथ महागठबंधन के लोग भी काफी उत्साहित हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का वोट चोरी पर अनुकूल आदेश यात्रा के संकेत शुभ हैं। अगले सप्ताह प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता भी यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस खेमे में इस बात को लेकर उत्साह है कि राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस, संसद में लगातार प्रदर्शन के बाद अब वोटर अधिकार यात्रा की वजह से “वोटचोरी” विरोधी अभियान बिहार ही नहीं देश भर में चर्चा का विषय बन गया है।

बिहार वोट चोरी मुद्दा हुआ अहम

वोटर अधिकार यात्रा की कोर टीम के एक सदस्यों का कहना है कि यह यात्रा खूब ट्रेंड हो रही है। बिहार में जातीय ध्रुवीकरण की जगह वोट चोरी का मुद्दा काफ़ी अहम हो गया है। हालांकि, राजनीतिक पंडितों का कहना है कि कांग्रेस और महागठबंधन को बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में केवल निगेटिव प्रचार की बजाय सत्ता मिलने पर वे क्या कुछ करेंगे इसपर भी बोलना चाहिए। क्योंकि यात्रा में आने वाली भीड़ वोट में किस हद तक तब्दील होगी, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।

Updated on:
24 Aug 2025 12:14 pm
Published on:
24 Aug 2025 12:13 pm