पटना

Rahul Gandhi’s voter adhikar yatra: पूर्णिया में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में मोटर साइकिल चलाते दिखे राहुल गांधी

Rahul Gandhi's voter adhikar yatra राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज पूर्णिया पहुंची। राहुल गांधी की इस यात्रा को देखते हुए पूर्णिया में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। राहुल गांधी यहां पर मोटरसाइकिल चलाते दिखे।

2 min read
Aug 24, 2025
वोटर अधिकार यात्रा में मोटर साइकिल चलाते राहुल गांधी

Rahul Gandhi's voter adhikar yatra राहुल गांधी की ' वोटर अधिकार यात्रा ' रविवार को पूर्णिया पहुंची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां पर मोटरसाइकिल चलाते दिखे। राहुल गांधी ने पूर्णिया में गौरा पंचायत से अपनी यात्रा खुली जीप में शुरू की। यात्रा में कुछ दूर चलने के बाद राहुल गांधी बेलौरी से मोटरसाइकल चलाकर अररिया पहुंचे। अपनी यात्रा कांग्रेस नेता इससे पहले कटिहार में मखाना के खेतों में किसानों के साथ काम करते दिखे थे। राहुल गांधी ने पैंट को घुटनों तक चढ़ाया और सीधे किसानों के बीच पहुंच गए थे। खेत में काम कर रहे 10-12 किसानों से उनसे मिलकर उनकी समस्याओं को जाना था। राहुल गांधी की यात्रा भागलपुर के नवगछिया से शुरू हुई। कटिहार से होते हुए राहुल गांधी की यात्रा आज सुबह पूर्णिया पहुंची।

गौरा पंचायत से शुरू हुई यात्रा

राहुल गांधी की रविवार सुबह गौरा पंचायत से एक खुली जीप से सबसे पहले अपनी यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद वे बेलौरी पहुंचे। बेलौरी से राहुल गांधी बाइक पर सवार होकर खुश्कीबाग से लाइन बाजार, रामबाग और अन्य इलाकों से होते हुए अररिया की ओर रवाना हुए। राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लाइन के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उन्हें देखने का खासा उत्साह था। कांग्रेस के झंडे लिए जगह-जगह लोग खड़े नजर आए। भीड़ को संभालने में पुलिस को बार-बार मशक्कत करनी पड़ रही है। राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार करते रहे। छोटे बच्चे भी सड़क किनारे उनकी झलका पाने के लिए इंतजार करते दिखे। हालांकि, वे बिना रुके अररिया की ओर रवाना हो गए।

बाइक के पीछे दौड़ते नजर आए सुरक्षाकर्मी

पूर्णियां में राहुल गांधी के बाइक से अपनी यात्रा करते दिखे। वीडियो में राहुल गांधी के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी बैठे दिख रहे हैं। दोनों लोग हेलमेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता सड़क पर मोटरसाइकिल लेकर चल रहे हैं। उनक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों राहुल गांधी के बाइक के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं।

शनिवार को टेंट में राहुल ने गुजारी रात

इससे पहले शनिवार देर रात राहुल गांधी पूर्णिया के गौरा मोड़ स्थित ठहराव स्थल पर पहुंचे थे। पूर्णिया पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और भाकपा महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने टेंट सिटी और पंडाल परिसर में रात गुजारी।

पूर्णिया में इन रास्तों पर नो-एंट्री

राहुल गांधी की पूर्णिया यात्रा को देखते हुए जिला ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। जिला प्रशासन का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को नियंत्रित करने के उदेश्य से यह किया गया है। पूर्णिया जिले की ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, महेंद्रपुर-चांदपुर सड़क और गुंडा चौक-बीरपुर सड़

ये भी पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025: बेगूसराय से पीएम मोदी साधेंगे 22 विधानसभा सीट, हर एक सीट का समझें सियासी समीकरण

Also Read
View All

अगली खबर