पटना

बाहुबलियों के घर का दर्द: बिहार के कई बाहुबली नेताओं ने सड़क हादसों में खोए हैं अपने बेटे

राजबल्लभ यादव के बेटे अखिलेश की गुरुवार को एक हादसे में मौत हो गई। उनसे पहले सूरजभान सिंह, रमा सिंह और हुलास पांडे के बेटों की भी अलग-अलग हादसों में मौत हो चुकी है।

2 min read
Mar 21, 2026
बाहुबलियों के घर का दर्द

बाहुबली नेता राजबल्लभ यादव इकलौते बाहुबली नेता नहीं हैं, जिन्होंने अपने बेटे को सड़क हादसे में खोया है। उनसे पहले भी बाहुबली नेता सूरजभान सिंह, रमा सिंह, दिनेश सिंह, हुलास पांडे और प्रहलाद यादव के बेटों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो चुकी है। इनमें से कुछ हादसे बिहार में हुए, जबकि कुछ बाहुबली नेताओं के बेटों की मौत राज्य के बाहर सड़क दुर्घटनाओं में हुई।

ये भी पढ़ें

घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई अखिलेश की थार, बेटे का शव देख बेहोश हुईं विधायक विभा देवी

राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत

जदयू विधायक और पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के बेटे अखिलेश यादव की गुरुवार को घर के पास ही एक हादसे में मौत हो गई। उनकी थार गाड़ी पेड़ से टकरा गई थी। घटना के संबंध में राजबल्लभ यादव ने बताया कि अखिलेश यादव दोपहर करीब 12 बजे नवादा के पथरा इंग्लिश गांव स्थित अपने घर से थार गाड़ी निकाल रहे थे। इसी दौरान कुछ दूरी पर उनकी गाड़ी एक ताड़ के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में उन्हें अंदरूनी चोटें गंभीर रूप से लगीं, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

रमा सिंह के इकलौते बेटे की मौत

बाहुबली नेता और पूर्व सांसद रमा सिंह के बेटे राजीव की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। यह दुर्घटना करीब आठ साल पहले, 28 मई 2017 को इलाहाबाद में हुई थी। 32 वर्षीय राजीव एक बैंक अधिकारी थे और घटना के समय खुद अपनी कार चलाकर बैंक जा रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान उनकी होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें उनकी मौत हो गई राजीव की शादी घटना से महज एक वर्ष पहले ही हुई थी और वे रमा सिंह के इकलौते बेटे थे।

नोएडा में हुई थी सूरजभान सिंह के बेटे की मौत

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह तथा मुंगेर की पूर्व सांसद वीणा देवी के बेटे आशुतोष की भी करीब आठ साल पहले सड़क हादसे में नोएडा में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि आशुतोष नोएडा में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

हुलास पांडे के नाबालिग बेटे की मौत

बाहुबली नेता हुलास पांडे और सूर्यगढ़ा से आरजेडी के पूर्व विधायक प्रहलाद यादव के बेटों की भी असमय मौत हो चुकी है। 4 अगस्त 2023 को पूर्व एमएलसी हुलास पांडे के नाबालिग बेटे की मौत को लेकर पहले खबर आई थी कि उसने खुद को गोली मार ली। हालांकि बाद में हुलास पांडे ने आवेदन देकर स्पष्ट किया कि उनके बेटे की मौत बाथरूम में गिरने से हुई थी।

ये भी पढ़ें

नीट छात्रा मौत केस: CBI ने बदला आईओ, पीड़िता के दादा ने लगाए गंभीर आरोप

Updated on:
21 Mar 2026 12:29 pm
Published on:
21 Mar 2026 11:26 am
Also Read
View All

अगली खबर