पटना

घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई अखिलेश की थार, बेटे का शव देख बेहोश हुईं विधायक विभा देवी

जदयू विधायक विभा देवी के दो बेटे हैं, जिनमें अखिलेश छोटे थे। वह राजनीति से दूर रहते थे और नवादा में उनका अपना पेट्रोल पंप था।

2 min read
Mar 20, 2026
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

Road accident पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव और नवादा से जदयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे अखिलेश यादव की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उनके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुआ। गांव के लोगों ने बताया कि अखिलेश गुरुवार देर शाम अपने आवास से गाड़ी लेकर निकले थे। घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि उनकी थार एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें रात में ही बेहतर इलाज के लिए पटना लाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पटना से जब अखिलेश का शव उनके पैतृक आवास पथर इंग्लिश पहुंचा, तो बेटे का शव देखकर जदयू विधायक और उनकी मां विभा देवी रोते-रोते बेहोश हो गईं।

ये भी पढ़ें

नीट छात्रा मौत केस: CBI ने बदला आईओ, पीड़िता के दादा ने लगाए गंभीर आरोप

कैसे हुआ हादसा

अखिलेश के बड़े भाई एकलव्य यादव ने घटना के बारे में बताया कि अखिलेश गुरुवार देर शाम अपने घर से गाड़ी लेकर निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर उनकी थार एक बरगद के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जदयू विधायक विभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।

राजनीति से दूर

अखिलेश यादव का राजनीति से कोई खास जुड़ाव नहीं था। हालांकि, वे पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। नवादा में उनका एक पेट्रोल पंप था और वे मुख्य रूप से अपने व्यवसाय पर ही ध्यान देते थे। अखिलेश के तीन बेटे हैं, जो पटना में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।

बड़े बेटे रचित ने दी मुखअग्नि

अखिलेश का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार उनके दादाजी की मूर्ति के सामने किया गया, जहां उनके बड़े बेटे रचित ने उन्हें मुखाग्नि दी।

ये भी पढ़ें

घूमने निकले थे 5 दोस्त, 3 की लौटी लाश; नालंदा में खौफनाक एक्सीडेंट, 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

Updated on:
20 Mar 2026 10:38 am
Published on:
20 Mar 2026 10:04 am
Also Read
View All

अगली खबर