26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद बिहार अलर्ट, अमित शाह ने सम्राट चौधरी से फोन पर की बात, NDRF तैनात

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अमित शाह ने CM सम्राट चौधरी से बात की है। गंडक नदी से जुड़े जिलों में अलर्ट और NDRF-SDRF तैनात कर दी गई है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Rahul Yadav

Aug 26, 2026

Bihar Flood Alert, Nepal Flood, Bihar Flood News, Amit Shah Samrat Choudhary, Nepal Flash Flood, Bihar Flood Warning, Gandak River Flood, Samrat Choudhary, Amit Shah Bihar,

Bihar Flood Alert: अमित शाह ने सम्राट चौधरी से फोन पर की बात (फोटो - एएनआई/ एडिटेड बाई चैटजीपीटी)

Bihar Flood Alert: नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में आकस्मिक बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार ने संवेदनशील जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। खासकर गंडक नदी में अचानक पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की है। उन्होंने नेपाल की स्थिति और बिहार में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर जानकारी ली। केंद्र की ओर से राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया गया है।

सम्राट चौधरी ने की हाईलेवल बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की संभावना पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेपाल में बन रही स्थिति को देखते हुए बिहार के संभावित प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर रखी जाए।

इन जिलों में खास सतर्कता

गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली शामिल हैं।

इन जिलों के अलावा अन्य संवेदनशील इलाकों में भी प्रशासन को स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को संभावित खतरे को देखते हुए जरूरी तैयारियां पहले से पूरी रखने को कहा गया है।

तटबंधों की दिन-रात निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी बांधों और तटबंधों की लगातार निगरानी करने को कहा है। उनके कमजोर हिस्सों की पहचान कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। तटबंधों पर दिन-रात निगरानी के साथ रात में विशेष नाइट पेट्रोलिंग कराने को भी कहा गया है। प्रशासन को किसी भी तरह की स्थिति सामने आने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

NDRF और SDRF की टीमें तैनात

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैयार रखी गई हैं। संबंधित जिला प्रशासन को इन टीमों के साथ लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया जा सकेगा। प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखने को भी कहा गया है।

लाउडस्पीकर से लोगों को दी जाएगी चेतावनी

संभावित प्रभावित इलाकों में स्थानीय प्रशासन को लाउडस्पीकर और माइक के जरिए लोगों को लगातार जरूरी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को संभावित खतरे और प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों की जानकारी समय पर देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में लोगों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होगी।