पटना

पटना: नाले में गिरी बच्चों से भरी स्कूल वैन, प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने फरिशता बनकर बचाई जान

आज एक बड़ा हादसा होता-होता टल गया]यदि प्रदर्शन कर रहे शिक्षक ना होते तो बच्चों की जान पर बन सकती थी..
2 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 9:50 PM IST
school ven palti
school ven palti

(पटना): पटना में स्कूली बच्चोें से भरी वैन एक सात फीट गहरे नालेे में पलट गई। उसी समय वहां से शिक्षकोें का पैदल मार्च निकल रहा था। इनकी नजर वैन पर पड़ी तो उन्होंने वैन में सवार आठ बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने बच्चों को बचाया

आज एक बड़ा हादसा होता-होता टल गया। इस हादसे मेें आठ स्कूली बच्चों की जान पर बन सकती थी। दरअसल यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर को हुई। स्कूली बच्चों से भरी वैन गर्दनीबाग इलाके में सात फीट गहरे नाले में पलट गई। इस व्यस्ततम इलाके में किसी की नजर इस वैन पर नहीें पड़ी। ऐसे में बच्चों का बचना मुश्किल था। पर संयोग से उसी इलाके से प्रदर्शनकारी शिक्षकों का मार्च निकल रहा था। यह शिक्षक अपनी मांगों की पूर्ति के लिए पैदल मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर वैन पर पड़ी। वैन में सवार बच्चे चीख रहे थे। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने तुरंत स्थिति को भांप लिया। शिक्षकों ने बच्चों को बचाने के प्रयास करना शुरू किए। और बिना समय जाया किये नाले में उतरकर सभी आठ बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

क्रेन से निकाली गई स्कूल वैन

सभी बच्चों को बाहर निकाल कर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर नाले में गिरी वैन को बाहर निकलवाया। शिक्षकों के इस प्रयास से बच्चों को बचा लिया गया,नहीं तो कुछ भी अनिष्ट हो सकता था। बच्चों को बाहर निकालने के लिए शिक्षकों ने जो तत्परता दिखाई उसकी चारों तरफ सराहना हो रही है।

Published on: