पटना

Bihar Politics: ‘राहुल गांधी सबसे डरपोक नेता’ वाले बयान के बाद बवाल, शकील अहमद के घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने एक इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी को डरपोक नेता कहा, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। वहीं अब शकील अहमद ने अपने ऊपर संभावित हमलों को लेकर चिंता जताई है, जिसके बाद उनके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
2 min read
• •
Jan 27, 2026
bihar politics
शकील अहमद के घर बढ़ाई गई सुरक्षा (फ़ोटो- पत्रिका)

Bihar politics: कांग्रेस नेतृत्व पर तीखे हमलों के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राहुल गांधी को 'सबसे डरपोक और असुरक्षित नेता' बताए जाने वाले बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हंगामा मच गया। इसी बीच शकील अहमद ने अपने पटना और मधुबनी स्थित आवासों पर संभावित हमले की आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके घर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।

क्या कहा था शकील अहमद ने

हाल ही में एक इंटरव्यू में शकील अहमद ने राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा था कि उन्हें कांग्रेस पार्टी के अंदर मजबूत और लोकप्रिय लीडरशिप पसंद नहीं है और उन्हें इनसिक्योरिटी महसूस होती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी की पार्टी में अपने लोगों को बढ़ावा देने की आदत की वजह से अनुभवी नेताओं को किनारे किया जा रहा है। इस बयान के सामने आते ही शकील अहमद का विरोध तेज हो गया और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की बात भी सामने आई।

बढ़ाई गई सुरक्षा

इसी बीच शकील अहमद ने दावा किया कि कांग्रेस के पुराने साथियों से उन्हें गुप्त सूचना मिली है कि उनके घर पर हमला हो सकता है। उन्होंने यह जानकारी बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। थाने से निर्देश मिलने के बाद शकील अहमद के आवास पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

राहुल गांधी के इशारे पर हो रहा विरोध - शकील अहमद

शकील अहमद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर युवा कांग्रेस के लोग उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका विरोध राहुल गांधी से है, कांग्रेस पार्टी से नहीं। उन्होंने कहा, "हम तीन पीढ़ियों से कांग्रेसी हैं। पार्टी हमारी है, लेकिन नेतृत्व की आलोचना करना अपराध नहीं होना चाहिए।"

राहुल गांधी साइडलाइन हो जाएंगे -शकील अहमद

कांग्रेस लीडरशिप और नेहरू-गांधी परिवार पर कमेंट करते हुए शकील अहमद ने कहा कि अगर परिवार का कोई और सदस्य पार्टी की कमान संभालता है, तो राहुल गांधी अपने आप साइडलाइन हो जाएंगे। बिहार में कांग्रेस पार्टी की हार के कारणों के बारे में बात करते हुए शकील अहमद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने चुनावों के दौरान ऊंची जातियों के खिलाफ बयान दिए, जो नुकसानदायक साबित हुए।

Also Read
View All
Bihar MLC Election: जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- आज तक हारे नहीं तो अब कैसे हारेंगे

RJD ने मायावती की मांग का किया समर्थन, मंगनी लाल मंडल बोले- बूथ कैप्चरिंग पकड़ी जाती थी, मशीन में चुपके से हो रहा खेल

‘हर जगह पुलिस नहीं हो सकती, एक-दो घटनाओं से बिहार को बदनाम न करें’, चिराग पासवान के बयान पर बोले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Bihar MLC Election: अनुज सिंह विवाद पर प्रशांत किशोर की दो टूक, बोले- संगीन केस वाले को टिकट का सवाल ही नहीं, सबूत है तो सामने लाइए

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, संदीप सौरव बोले- 13 करोड़ नाम काटे गए, गिरफ्तारी तक लड़ेंगे