पटना

बिहार की खेल मंत्री ने डिप्टी सीएम को किया क्लीन बोल्ड! क्रिकेट के मैदान पर श्रेयसी सिंह ने डिप्टी सीएम को किया चित्त, फैंस चिल्लाए नो बॉल, नो बॉल

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में गुरूवार को खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को पहली ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Dec 2025, 8:42 PM IST
Feature image
श्रेयसी सिंह की गेंद पर डिप्टी सीएम हुए क्लीन बोल्ड

बिहार की महिला मंत्री के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा क्लिन बोल्ड हो गए। आउट होते ही समर्थकों ने "नो बॉल, नो बॉल" चिल्लाना शुरू कर दिया। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और मंत्री श्रेयसी सिंह गुरुवार को क्रिकेट खेल रहे थे। दोनों मंत्री स्टेडियम में उतरे तो माहौल रोमांचक हो गया, दर्शकों की नजर पिच पर ही टिक गई थी।

पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के आग्रह पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे। मंत्री श्रेयसी सिंह ने उन्हें गेंदबाजी की। श्रेयसी की पहली और दूसरी गेंद वाइड रही। जबकि तीसरी गेंद पर विजय सिन्हा ने शॉर्ट लगाने की कोशिश की। चौथी गेंद फिर वाइड रही। पांचवीं गेंद पर विजय सिन्हा हीट करने में असफल रहे और छठी गेंद पर शॉर्ट लगाने के चक्कर में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोल्ड हो गए।

विजय सिन्हा आउट होते ही स्टेडियम में तालियां बजने लगीं, मैदान में सब हंसने लगे। समर्थक "नो बॉल, नो बॉल" चिल्लाने लगे। थोड़ी देर बाद विजय सिन्हा और श्रेयसी सिंह वहां से चले गए

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति महिला क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में डिजिटल इंडिया थंडर और जल जीवन स्ट्राइकर के बीच मैच हुआ। मैच के बाद विजय सिन्हा और श्रेयसी सिंह पिच पर उतरे थे। इससे पहले दोनों ने क्रिकेटरों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया था।

डिजिटल इंडिया थंडर जीत दर्ज की

डिजिटल इंडिया थंडर ने फाइनल में जल जीवन स्ट्राइकर को हराकर जीत हासिल की। खेल मंत्री और डिप्टी सीएम ने क्रिकेटरों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार अपनी पॉलिसी के तहत बिहार में खिलाड़ियों को संसाधन दे रही है, आने वाले समय में बिहार के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतेंगे।

Updated on:
25 Dec 2025, 8:42 PM IST
Published on: