पटना

अनंत सिंह-नीरज विवाद पर श्याम रजक बोले- पार्टी में बोलने की आजादी, लेकिन नीतीश का फैसला गीता-कुरान जैसा

MLC Election: जेडीयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं एमएलसी नीरज कुमार के बीच जारी मतभेदों पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिए गए फैसले को सभी पार्टी कार्यकर्ता सर्वोच्च सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं।
2 min read
Sep 19, 2026
Shyam Rajak on Anant Singh Neeraj Kumar
जदयू विधायक श्याम रजक (फोटो- shyam rajak FB)

Shyam Rajak on Anant Singh vs Neeraj Kumar: बिहार में विधान परिषद चुनावों से पहले मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व MLC नीरज कुमार के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने शनिवार को पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि भले ही जदयू में अभिव्यक्ति की पूरी आजादी और लोकतंत्र है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं और उनके फैसले हर कार्यकर्ता के लिए गीता या कुरान की तरह पवित्र और सर्वोपरि हैं।

नीतीश कुमार का फैसला ही अंतिम: श्याम रजक

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच बयानबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर श्याम रजक ने कहा, "असल में आपको यह समझना चाहिए कि हमारी पार्टी के नेता केवल नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो निर्णय लिया जाता है, वह फैसला हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गीता, कुरान, बाइबिल और गुरु ग्रंथ साहिब की तरह सम्माननीय है, हम उनके फैसले को उसी रूप में स्वीकार करते हैं।"

श्याम रजक ने आगे कहा कि जेडीयू के भीतर लोकतांत्रिक मूल्य जीवित हैं। हमारी पार्टी में अभिव्यक्ति की पूरी आजादी है और लोकतंत्र में ऐसी आजादी होनी भी चाहिए। शायद ही ऐसी कोई पार्टी होगी जहां बोलने की स्वतंत्रता न हो। अभिव्यक्ति की आजादी के कारण लोग अपनी व्यक्तिगत राय रखते हैं, लेकिन जब पार्टी का नेता कोई निर्णय ले लेते हैं, तो हर कोई पूरी प्रतिबद्धता के साथ उस फैसले के साथ मजबूती से खड़ा रहता है।

नीरज कुमार की जीत के लिए बनी रणनीति

इस विवाद के बीच, श्याम रजक ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA उम्मीदवार नीरज कुमार के चुनाव अभियान के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी सक्रिय सहयोगियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और लामबंद करने के लिए फुलवारी विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई थी।

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह तय किया गया कि हर कार्यकर्ता अपने- अपने गांव को अपना कार्यक्षेत्र मानेंगे, वहां रहने वाले मतदाताओं से सीधा संपर्क करेंगे, उन्हें मतदान के दिन पोलिंग बूथ तक ले जाएंगे और नीरज कुमार के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराएंगे।

Updated on:
19 Sept 2026 06:21 pm
Published on:
19 Sept 2026 06:20 pm
Also Read
View All
प्रिंस से मिलने के बाद BJP पर बरसे तेजस्वी, बोले- वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, क्या यही है अमृतकाल?

‘BJP अपने 30 हजार करोड़ के पार्टी फंड से दे मदद, जनता के पैसे से चेहरा न चमकाए’, बिहार बाढ़ राहत पर बोले प्रशांत किशोर

Bihar MLC Election 2026: अनंत सिंह के वार पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- ‘डरने वाले नहीं’, MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी तकरार

MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी खटपट, अनंत सिंह बोले- नीरज कुमार को हराने में लगा देंगे पूरी ताकत, जमानत बचाना भी होगा मुश्किल

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर तेजस्वी यादव का तंज, बोले- सरकारी आदेश वाला जबरन Happy Birthday